Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 03 मिनट में तड़पा-तड़पाकर ले लेता है जान, कोबरा से भी ज्यादा जहरीला ये विचित्र जीव

03 मिनट में तड़पा-तड़पाकर ले लेता है जान, कोबरा से भी ज्यादा जहरीला ये विचित्र जीव

faridabadnews24By faridabadnews24February 17, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कुछ लोग इसे दुनिया का सबसे जहरीला जानवर कहते हैं तो सबसे जहरीला विषधर, जो लोगों पर अपने डंक चारों ओर से इस तरह चुभोता है कि जिंदा रहने की कोई संभावना ही नहीं रह पाती. 03 मिनट से भी कम समय में इसका बेहद खतरनाक जहर शरीर में फैलता है और किसी भी व्यक्ति की तड़प तड़पकर मौत हो जाती है. ये समुद्र में पाया जाता है. अगर आप इसके शिकार को देखेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

 

 

इसे समुद्री ततैया कहा जाता है और सी वास्प भी कहते हैं. साइंस की भाषा में ये चिरोनेक्स फ्लेकरी है. ये एक तरह की जैलीफिश है. इसके शरीर से कई मोटे धागे जैसे अंग निकले होते हैं. इनके जरिए ही ये दूसरे जीवों और वस्तुओं को पकड़ता है और खाता है. इसके धागा जैसे निकले अंग को भुजाएं भी कह सकते हैं और टेंटकल्स भी.

 

इसके ये टेंटकल्स इतने खतरनाक होते हैं कि उनके पास भी जाना खतरनाक होता है. केवल उसकी रगड़ मात्र से शरीर में जहर पहुंच जाता है और बस 03 मिनट में मौत तय हो जाती है. इसके धागे से निकले अंग हजारों डंकों से भरे होते हैं. इन महीन टेंटेकल से ही ये कोबरा से भी कहीं तगड़ा जहर मनुष्य के शरीर में पहुंचा देते हैं.

 

सी वास्प कहे जाने वाले ये जीव आस्ट्रेलिया, मलेशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना से फ्लोरिडा कीज तक समुद्र में पाए जाते हैं. वहां समुद्र में चेतावनी होती है कि समुद्र में नहीं जाएं, क्योंकि यहां सी वास्प हैं. इन्हें वैसे पश्चिम अफ्रीका और हिंद महासागर में भी देखा गया है. ये रंगहीन जीव होता है. इसका आकार घंटी की तरह होता है

 

 

इसके शरीर में 95 फीसदी पानी होता है. ये पानी में आसानी से दिखता नहीं बहुत अलर्ट होने पर ही इसके रेशे आपको नजर आएंगे. ये समुद्री किनारों और संकरी घाटियों में घूमता रहता है.आमतौर समुद्री वास्प की लंबाई 04 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक की होती है. ये 10 सेंमी ऊंची होती है. इसके डंक या टेंटेकल बैंगनी या नीले रंग के होते हैं. जो पेट से निकले होते हैं.एक टेंटेकल में 7.5 लाख रोएं होते हैं. जो शिकार के शरीर में पहुंचते हैं. शिकार करते समय इसके टेंटकल और लंबे होते हुए 03 मीटर तक के हो जाते हैं.(shutterstock)

 

 

जो भी जीव इस डंक से रगड़ खा बैठता है, मिनटों में मर जाता है. समुद्री वास्प के काटने पर असहनीय पीड़ा और दर्द होता है. दुर्भाग्य से अब तक वैज्ञानिक इसके जहर की काट खोजने में नाकाम रहे हैं. ये 1.5 मीटर प्रति सेकेंड की गति से तैर सकता है. इनके दिमाग नहीं होता. इनके कारण हर आस्ट्रेलिया के समुद्र में लोगों की मौत होती है. हालांकि अभी इनसे होने वाली मौतों की संख्या बहुत कम ही है(shutterstock)

 

NEWS SOURCE : news18

 

faridabadnews faridabadnews24 more poisonous than cobra takes life in 03 minutes This strange creature
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.