
मुरादाबाद. होली का सीजन बस आने ही वाला है. ऐसे में सभी को घर पहुंचना होता है. वहीं, होली पर्व आते ही टिकट के लिए बड़ी दिक्कत होती है, लेकिन इस बार भारतीय रेलवे इसके लिए पहले से ही तैयार है. भारतीय रेलवे होली 2023 सहित आगामी छुट्टियों के मौसम के दौरान भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. जबकि रेलवे की 10 स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेंगी. इससे मुरादाबाद, लखनऊ और बनारस समेत बिहार के विभिन्न जनपदों के यात्रियों को सहूलियत होगी. सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. इनमें मुरादाबाद मंडल से 10 ट्रेनें चलेंगी.
ये हैं होली स्पेशल ट्रेनें
>>बठिंडा वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस (04530/29) : बठिंडा से बनारस के लिए 8 व 12 मार्च को चलेगी. जबकि बनारस से बठिंडा के लिए 6, 9 व 13 मार्च को चलेगी. बनारस जाने की दिशा में मुरादाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे रहेगी. जबकि वापसी में सुबह 9:10 बजे रुकेगी. इसके अलावा मंडल के भोली स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा. लखनऊ, प्रतापगढ़, पठानकोट आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री इसमें एसी, स्लीपर व जनरल बोगियों में सफर कर सकेंगे.
>>आनंद विहार-बनारस-आनंद विहार स्पेशल (04052/51): यह एक्सप्रेस आठ फेरे लगाएगी. आनंद विहार से बनारस के लिए 3, 5, 10 व 12 मार्च को.जबकि बनारस से आनंद विहार के लिए 4, 6, 11 व 13 मार्च को चलेगी. मंडल में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, प्रतापगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी.
>>आनंद विहार मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस (04048/47): यह मुजफ्फरपुर के लिए 6 व 8 मार्च को, तो आनंद विहार के लिए 7 व 9 मार्च को चलेगी. मंडल में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी स्टेशनों पर रुकेगी. लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर जाने वालों को सहूलियत होगी.
>>चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए स्पेशल एक्सप्रेस 2 व 9 मार्च को, तो गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए 3 व 10 मार्च को चलेगी. रास्ते में यह ट्रेन अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी.
>>आनंद विहार से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन (04412): आनंद विहार से सहरसा के लिए यह ट्रेन 2, 6 व 9 मार्च को चलेगी. जबकि सहरसा से आनंद विहार के लिए (04411) 3, 7 व 10 मार्च को चलेगी. रास्ते में यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी जंक्शन, बेगू सराय, खगड़िया, बख्तियारपुर स्टेशनों पर रुकेगी.
>>आनंद विहार से जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेन (04060) 3, 7 व 10 मार्च को चलेगी. जबकि जयनगर से आनंद विहार के लिए ट्रेन (04059 ) 4, 8 व 11 मार्च को चलेगी. रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामह, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी.
>>आनंद विहार से जोगवानी के लिए स्पेशल ट्रेन (04064): आनंद विहार से जोगवानी के लिए स्पेशल ट्रेन 4 व 11 मार्च को, तो जोगवानी से आनंद विहार के लिए (04063) 6 व 13 मार्च को चलेगी. रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, आयोध्या,मऊ, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अरड़िया स्टेशनों पर रुकेगी.
>>आनंद विहार से सीतामढ़ी के लिए स्पेशल ट्रेन (04070): आनंद विहार से सीतामढ़ी के लिए स्पेशल ट्रेन 4, 7 व 11 मार्च को, तो सीतामढ़ी से आनंद विहार के लिए (04069) ट्रेन 5, 8 व 12 मार्च को चलेगी. रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल स्टेशनों पर ठहरेगी.
>>नई दिल्ली से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन (04068/67) : यह नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 2, 6 व मार्च को, तो दरभंगा से नई दिल्ली के लिए 3, 7 व 10 मार्च को चलेगी. रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंजा, रक्सौल, सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी_
>>सहरसा से अंबाला के लिए (05577/78) स्पेशल ट्रेन 10 से 17 मार्च तक हर शुक्रवार व मंगलवार को, तो अंबाला से सहरसा के लिए 12 से 19 मार्च तक हर रविवार व बृहस्पतिवार को चलेगी. रास्ते में बख्तियारपुर, मनसी, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि स्टेशनों पर रुकेगी.
NEWS SOURCE : news18
