
फरीदाबाद। शिवरात्रि परायण के अवसर पर रविवार को शिवरात्रि के अवसर पर नगर निगम वार्ड -27 बंसतपुर शिव मंदिर में भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापारी नेता अमन गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और जरूरतमंद बच्चों,बुर्जुग और महिलाओं को प्रसाद वितरित किया। वहीं शिव भक्तों को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता अमन गोयल ने कहा कि भोले की महिमा अपरंपार वो अपनी विशेष कृपा करके सदैव भक्तों का उद्धार करते है। इसलिए लिए सभी को विशेष अवसर के अलावा अन्य मौके पर भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहना चाहिए। गोयल ने वहीं लोगों से कहा कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने से मन की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।
इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। शिव भक्तों को कहा कि आज के दिन का महत्व दिन आएगी,लेकिन इस बार दो दिन शिवरात्रि होने से दो दिन पर्व मनाया गया। शास्त्रोनुसार इस दिन आज भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। आज के दिन की गई पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होकर घर में सुख समृद्धि बढ़ाते हैं। इस अवसर पर नगर निगम वार्ड नंबर 27 के अलावा अन्य स्थानों से पहुंचे लोग उपस्थित रहें।
