भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद गौतमबुधनगर डॉक्टर महेश शर्मा के सांसद प्रतिनिधि पंकज कौशिक व संगरक्षक सर्व समाज एकता संघ एवं आयुष कौशिक राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज एकता संघ व भाजपा नेता ने कहा है कि लॉकडाउन में देश के अलग-अलग हिस्सो से तरह-तरह की तस्वीरें सामने आ रही है। ज्यादातर लोग लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं वहीं एक तरफ महाराष्ट्र के पालघर से बेहद डराने वाली वीडियो सामने आई। जहा उन्मादी भीड़ ने दो संतों के साथ तीन लोगों को पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।कहा जा रहा है कि संत किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सूरत जा रहे थे।
भारतीय इतिहास में पहली बार है कि किसी संत को इतनी बेहद तरीके से मारकर हत्या कर दी हो। महाराष्ट्र सरकार को इस घटना का जवाब देना होगा इस घटना में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। वीडियो में जिस तरह से पुलिस संत को बचाने मे नाकाम रही है ,वह घोर लापरवाही है। घटना में साफ दिख रहा है कि भीड़ को भगाने की जगह पुलिस ने आत्मसमर्पण करते हुए संतो को भीड़ के हवाले कर दिया। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए वह दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।
