Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहा-अल्पसंख्यकों के लिए किए बेहतर काम, मुसलमानों ने पहली बार “तीन तलाक” कानून के लिए पीएम मोदी को सराहा

कहा-अल्पसंख्यकों के लिए किए बेहतर काम, मुसलमानों ने पहली बार “तीन तलाक” कानून के लिए पीएम मोदी को सराहा

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली। मुसलमानों ने देश में तीन तलाक कानून लागू करने को लेकर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। विभिन्न संगठनों के मुस्लिम नेताओं ने कहा कि तीन तलाक कानून लाकर प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित किया है। इसकी बहुत जरूरत थी। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि इस्लाम में भी तीन तलाक को जगह नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री के इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं का शोषण कम हुआ है। मुस्लिम संगठनों ने कहा कि पीएम मोदी ने अमृतकाल में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सराहनीय काम किया है। नेताओं ने कहा कि अच्छे काम की हमेशा तारीफ की जानी चाहिए। पीएम मोदी के कार्यकाल में मुसलमानों के कल्याण पर काफी फोकस किया गया है।

आल इंडिया माइनॉरिटी कांक्लेव में अहमदिया मुसलमानों ने कहा कि तीन तलाक पर मोदी सरकार ने जो फैसला लिया वह सराहनीय है। अहमदिया मुस्लिम समुदाय के विदेश मामलों के निदेशक अहसान गौरी ने कहा कि मोदी सरकार का तीन तलाक बिल मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम है। इस्लाम भी तीन तलाक को नहीं मानता। मुस्लिम संगठनों के अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। सभी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हित में मोदी सरकार बगैर भेदभाव के काम कर रही है। इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया। इसलिए अच्छे कार्यों की हमेशा तारीफ होनी चाहिए। अहमदिया मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष तारिक अहमद ने कहा कि तीन तलाक पर कानून लाने के प्रधानमंत्री के फैसले की हम सराहना करते हैं। इससे मु्स्लिम महिलाओं की जिंदगी में अहम बदलाव आने लगा है। इस्लाम भी तीन तलाक को तवज्जो नहीं देता है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Muslims praised PM Modi for "triple talaq" law for the first time Said- Better work done for minorities
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.