भाजपा नेता रीतिक वधवा ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती मां का आभार व्यक्त किया

भाजपा नेता रीतिक वधवा ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को धरती मां का आभार व्यक्त किया है ! उन्होंने कहा कि धरती मां के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर उनके द्वारा हम सभी की देखभाल और अपार करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं ! उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस का महत्व मानवता के संरक्षण के लिए बढ़ जाता है, यह हमें जीवाश्म ईंधन के उत्कृष्ट उपयोग के लिए प्रेरित करता है। इसको मनाने से ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरुकता के प्रचार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो हमारे जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने

लोगों से कहा कि आइये हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक समृद्ध ग्रह की दिशा में काम करने का संकल्प लें. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हराने के लिए काम कर रहे योद्धाओं की जय-जयकार करें अर्थात् उनका समर्थन और उनकी सराहना करें.

You might also like