Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » करोड़पति बन गया था यह शख्स खाली कैन और बोतलें बेचकर, बाद में प्रॉपर्टी के ले परिवार में हुई भिड़ंत

करोड़पति बन गया था यह शख्स खाली कैन और बोतलें बेचकर, बाद में प्रॉपर्टी के ले परिवार में हुई भिड़ंत

faridabadnews24By faridabadnews24February 28, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

स्टॉकहोम: क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोई शख्स सिर्फ खाली बोतल और कैन बेचकर करोड़पति हो जाए। स्वीडन के रहने वाले कर्ट डेगरमैन ने यह कारनामा कर दिखाया था। शायद यही वजह है कि अपनी मौत के 15 साल बाद भी वह आज चर्चा का विषय बने हुए हैं। कर्ट डेगरमैन को ‘टिन कैन कर्ट’ नाम से भी जाना जाता था, क्योंकि वह टिन से बने कैन और बोतलें इकट्ठा कर कैश के बदले बेचते थे। उत्तरी स्वीडन के स्केलेफ्टी नाम के छोटे से कस्बे की गलियों में भटकने वाले कर्ट को फाइनैंशल मैनेजमेंट और इन्वेस्टिंग के अच्छे जानकार थे।

 

लाइब्रेरी में जाकर बिजनेस की किताबें पढ़ते थे

कर्ट को स्केलेफ्टी गलियों में उनकी ब्लू जैकेट और चकत्ती लगे पैंट में घूमते देखा जा सकता था। वह हमेशा खाली बोतल और कैन ढूंढ़ा करते थे। वह उन बोतलों को लोकल रिसाइक्लिंग सेंटर्स में ले जाते थे, और कुछ पैसों के बदले बेच दिया करते थे। कर्ट को ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की चाह थी, और यही वजह है कि उन्होंने स्थानीय लाइब्रेरी में जाकर बिजनस से जुड़ी किताबें पढ़ीं, और स्टॉक मार्केट के बारे में अच्छी-खासी जानकारी जुटा ली। उन्होंने आसपास के लोगों में इन्वेस्टिंग के एक्सपर्ट के रूप में अच्छी-खासी पहचान बना ली थी।

 

 

म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किए थे काफी पैसे
कैन और बोतलें बेचकर इकट्ठा किए गए पैसों को कर्ट ने म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना शुरू किया और सोने के 124 बिस्किट भी खरीदे। इसके साथ ही उन्होंने अपने सेविंग्स अकाउंट में भी पैसे डालने शुरू किए। उन्होंने कभी कार नहीं रखी और पैसे बचाने के लिए साइकिल से ही कहीं आते-जाते थे। वह अपने घर में रहते थे, इसलिए उनको कोई किराया भी नहीं देना होता था। 2008 में कर्ट की हार्ट अटैक से मौत हो गई, और उनकी सारी संपत्ति उनके चचेरे भाई को मिल गई।

 

 

संपत्ति को लेकर रिश्तेदारो में हुआ झगड़ा
सबको इस बात में दिलचस्पी थी कि आखिर कर्ट ने इतनी मेहनत करके कितने पैसे जमा किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कुल 12 करोड़ रुपये की संपत्ति निकली। हालांकि बाद में उनकी संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। चाचा ने भी उनकी संपत्ति पर दावा कर दिया औऱ आखिरकार वकीलों की सलाह पर दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। इस तरह बोतल और कैन जोड़-जोड़कर बनाई संपत्ति कर्ट के दो रिश्तेदारों ने आपस में बांट ली।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 later the family clashed over the property This man became a millionaire by selling empty cans and bottles
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.