Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हैरान कर देगी इस प्रथा की कहानी, यहां रंगों से नहीं श्‍मशान में चिता की राख से खेली जाती है होली

हैरान कर देगी इस प्रथा की कहानी, यहां रंगों से नहीं श्‍मशान में चिता की राख से खेली जाती है होली

faridabadnews24By faridabadnews24March 1, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : zeenews

Holi with with ashes of pyre: भारत में होली का त्‍योहार (Holi Festival 2023) बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. कुछ खास जगहों की होली तो दुनियाभर में मशहूर है. जैसे कृष्ण नगरी कही जाने वाली मथुरा (Mathura Holi), वृंदावन, बरसाने की होली देखने के लिए तो पूरी दुनिया से लोग आते हैं. इन शहरों में होली से काफी दिन पहले ही होली का उत्‍सव शुरू हो जाता है. भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी यानी वाराणसी भी उन शहरों में से एक है, जहां होली का उत्‍सव कुछ दिन पहले रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi 2023) से ही शुरू हो जाता है. वाराणसी की इस खाल होली में भगवान शिव के भक्‍त भोलेनाथ के साथ होली खेलते हैं, लेकिन यह होली बहुत अलग होती है.

 

चिता की राख से होली

काशी के महाश्‍मशान में रंगभरी एकादशी के दिन खेली गई होली बाकी होली से बहुत अलग होती है. जी हां, इस होली को मसान की होली कहते हैं. चलिए बताते हैं, आखिर कौन लोग खेलते हैं ये होली और किस दिन मनाया जाता है ये त्योहार. क्‍योंकि यहां रंगों से नहीं बल्कि चिता की राख से होली खेली जाती है. मोक्षदायिनी काशी नगरी के महाशमशान हरिश्चंद्र घाट पर चौबीसों घंटे चिताएं जलती रहती हैं. कहा जाता है कि यहां कभी चिता की आग ठंडी नहीं होती है. पूरे साल यहां गम में डूबे लोग अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने आते हैं लेकिन साल में एकमात्र होली का दिन ऐसा होता है जब यहां खुशियां बिखरती हैं. यहां ये होली दो दिन खेली जाती है. माना जाता है कि रंगभरी एकादशी को बाबा विश्वनाथ अपनी नगरी के भक्तों व देवी देवताओं के साथ अबीर से होली खेलते हैं. इसके अगले दिन मणिकर्णिका घाट पर बाबा अपने गणों के साथ चिता भस्म की होली खेलते हैं.

सैकड़ों साल पुरानी है परंपरा 

इस साल भी वाराणसी में श्मशान घाट पर रंगों के साथ चिता की भस्म से होली खेली जाएगी. इस दौरान डमरू, घंटे, घड़ियाल और मृदंग, साउंड सिस्टम से निकलता संगीत जोरों पर रहा. कहते हैं कि चिता की राख से होली खेलने की यह परंपरा करीब 350 साल पुरानी है. इसके पीछे कहानी है कि भगवान विश्‍वनाथ विवाह के बाद मां पार्वती का गौना कराकर काशी पहुंचे थे. तब उन्होंने अपने गणों के साथ होली खेली थी. लेकिन वे श्मशान पर बसने वाले भूत, प्रेत, पिशाच और अघोरियों के साथ होली नहीं खेल पाए थे. तब उन्‍होंने रंगभरी एकादशी के दिन उनके साथ चिता की भस्‍म से होली खेली थी.

 

भूत-पिशाच को खुद रोककर रखते हैं बाबा

माना जाता है कि बाबा विश्वनाथ के प्रिय लोग भूत, प्रेत, पिशाच जैसी शक्तियों को बाबा खुद इंसानों के बीच जाने से रोककर रखते हैं. इस खास होली की शुरुआत हरिश्चंद्र घाट पर महाश्मशान नाथ की आरती से होती है. जिसका आयोजन यहां के डोम राजा का परिवार करता है. परंपरा के अनुसार पहले मसाननाथ की मूर्ती पर गुलाल और चिता भस्म लगाने के बाद घाट पर ठंडी हो चुकी चिताओं की रात उठाई जाती है और एक दूसरे पर फेंककर परंपरा के अनुसार ये भस्म की होली खेली जाती है.

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है faridabadnews24  इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 here Holi is played with the ashes of the pyre in the crematorium Holi 2023 Holi 2023 Celebration not with colours. The story of this tradition will surprise you
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.