Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यूजर के चोरी हुए 8 लाख, सुरक्षित नहीं iPhone! ये एक गलती पड़ सकती है आपको भारी

यूजर के चोरी हुए 8 लाख, सुरक्षित नहीं iPhone! ये एक गलती पड़ सकती है आपको भारी

faridabadnews24By faridabadnews24March 2, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

 

वॉशिंगटन. आईफोन के सिक्योरिटी फीचर्स (iPhone Security Features) कमाल के हैं. इन्हीं के चलते इसके नए एडिशंस की कीमत लाखों में पहुंच जाती है. इसी एपल के आईफोन को सबसे सुरक्षित फोन माना जाता है. एंड्रॉयड फोन में हैकिंग के कई मामले सामने आते रहते हैं लेकिन आईफोन की हैकिंग के बहुत ही कम केस आए हैं. आईफोन में पासकोड का ऑप्शन काफी जबरदस्त है. इसे सेट करने के बाद फोन पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है. लेकिन एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि आईफोन में मौजूद पासकोड अब चोरों को बेहद आसानी से आईफोन का एक्सेस दे रहा है जिससे फोन का गलत इस्तेमाल काफी आसान हो गया है.

 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 31 साल की एक महिला के फोन के चोरी होने के बाद का पूरा डाटा गायब हो गया और 24 घंटे में ही उनके बैंक अकाउंट से 10,000 डॉलर यानी करीब 8 लाख रुपये चोरी हो गए. मिडटाउन मैनहैटन में रहने वाली इस्तांबुल की रेहान अयास का आईफोन 13 प्रो मैक्स एक क्लब में थैंक्सगिविंग वीकेंड मनाते हुए चोरी हो गया था.

 

 

24 घंटे में चोरी हुए 10 हजार डॉलर
अयास ने बताया कि कुछ ही समय बाद वह अपने एपल अकाउंट को एक्सेस करने में असमर्थ थीं. उन्होंने बताया कि कैसे चोर ने डिवाइस के पासवर्ड को बदलने से पहले उसे एक्सेस करने के लिए उसके पासकोड का उपयोग करके आईफोन 13 प्रो मैक्स से लॉक कर दिया. अयास ने बताया कि अगले 24 घंटों में चोर ने उसके बैंक खातों से 10,000 डॉलर चुरा लिए.

अयास ने बताया कि उन्होंने फाइंड माय आईफोन फंक्शन का इस्तेमाल कर अपना फोन ढूंढने की कोशिश की लेकिन तब तक उनका फोन लॉगआउट हो चुका था. उन्होंने अपना एपल अकाउंट का एक्सेस भी खो दिया था, वह अपने मैकबुक कंप्यूटर पर लॉग ऑन करने में भी असमर्थ थीं. अयास ने बिजनेस इनसाइडर को बताया, “मुझे नहीं पता था कि क्या चल रहा है.” उसने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज की और एपल सपोर्ट से संपर्क किया, जिसने उन्हें एक नया सिम कार्ड और एक नया आईफोन लेने की सलाह दी गई.

 

 

कैसे हुई चोरी
आईफोन में पासकोड निजी जानकारी को सुरक्षित करता है. फोन चोरी होने पर इसका एक्सेस मिल जाने से बड़ा नुकसान हो सकता है. जब फोन का पासकोड बदल दिया जाता है तो सॉफ्टवेयर ऐसा ऑप्शन देता है कि बाकी एपल डिवाइस से भी साइन आउट किया जा सकता है.

 

 

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 iPhone not safe! This one mistake can cost you dearly User's 8 lakh stolen
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.