Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पति का करवाया कत्ल, देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, शव को जंगल में फेंकवाया

पति का करवाया कत्ल, देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, शव को जंगल में फेंकवाया

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रामपुर. पत्नी-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने देवर के प्यार में पागल होकर अपने पति की हत्या करवा दी. इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया. फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया. प्रेम संबंध में हत्या की यह सनसनीखेज वारदात रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र की है. जब जांच-पड़ताल हुई तो पत्नी ही हत्या की मास्टर माइंड निकली. पुलिस ने पूछताछ के बाद पत्नी और उसके प्रेमी चचेरे देवर और हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह पति का प्रेम-संबंधों में आड़े बनना रहा. पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. शहर कोतवाली क्षेत्र के नाहिद बिजलीघर निवासी कुली लाइनमैन के पद पर तैनात राजीव कुमार खौद में तैनात था. 27 फरवरी को घर से अचानक गायब हो गया था. उसकी गुमशुदगी 28 फरवरी को पत्नी सीमा ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी. पुलिस को राजीव की तलाश थी. पुलिस ने इस मामले में पहले पत्नी से ही पूछताछ की तो उस पर शक गहरा गया.

 

जांच के दौरान पुलिस को राजीव की पत्नी सीमा पर संदेह होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई. पूछताछ में जो खुलासा हुआ उसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया. सीमा आर्टीफिशीयल ज्वैलरी बनाने का काम करती है. उसके संबंध उसके तहेरे देवर इंदिरा कालोनी निवासी राहुल के साथ हो गए थे. राहुल भी आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाने का काम करता है. राजीव शराब का आदी था, जिसकी वजह से उस पर चालीस लाख का कर्जा भी हो गया था. पति से परेशान होकर उसने राहुल के साथ मिलकर सीमा ने उसे हटाने की योजना बनाई.

 

सीमा ने योजनाबद्ध तरीके से 1.60 लाख रुपए में अपने पति की हत्या की सुपारी अपने प्रेमी राहुल के माध्यम से भाड़े के हत्यारे अरुण, रवि, सतीश निवासी अहमदाबाद थाना शहजादनगर को दे दी. साथ ही साठ हजार रुपए भी दे दिए. शेष रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ. उनके मुताबिक योजना के अनुसार 27 फरवरी को ही राहुल द्वारा अपनी स्कूटी से उधार के पैसे दिलवाने व शराब पिलाने के बहाने राजीव को स्कूटी पर बैठाकर जंगल शहजादनगर क्षेत्र के ग्राम अहमदाबाद गांव पहुंचा, जहां उसकी भाड़े के हत्यारे अरुण, रवि व सतीश द्वारा राजीव का गला घोटकर हत्या कर उसकी लाश को वही गढ्ढे में डालकर उपर से झाडियां डाल कर छुपा दिया.

 

NEWS SOURCE : lalluram

faridabadnews faridabadnews24 Husband got murdered sister-in-law fell in love with brother-in-law threw the dead body in the forest
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.