Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शराब घोटाले में 20 मार्च तक के लिए तिहाड़ भेजे गए, मनीष सिसोदिया जाएंगे जेल: Manish Sisodia News

शराब घोटाले में 20 मार्च तक के लिए तिहाड़ भेजे गए, मनीष सिसोदिया जाएंगे जेल: Manish Sisodia News

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सिसोदिया को अब तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा. सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वे सीबीआई की हिरासत में थे.  सिसोदिया को सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सीबीआई ने सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की. सीबीआई ने कहा कि हम अभी और पुलिस हिरासत नहीं मांग रहे हैं. लेकिन भविष्य में इसकी मांग कर सकते हैं, क्योंकि आरोपी व्यक्ति का आचरण सही नहीं है. गवाहों को आशंका है कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है.

कार्यवाही को राजनीतिक रंग दे रहे सिसोदिया- सीबीआई

सीबीआई ने कहा कि ये गवाहों को डरा रहे हैं और कार्यवाही को राजनीतिक रंग दे रहे हैं. सीबीआई ने कहा कि कोर्ट द्वारा वारंट जारी करने के बाद ही हमने छापेमारी की थी. इस मामले में जो भी कार्रवाई हुई है, वह सब कोर्ट के संज्ञान में है. चिंता की बात ये है कि ऐसा क्यों दिखाया जा रहा है कि सीबीआई अवैध काम कर रही है.  कोर्ट ने इस मांग को मानते हुए सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.उधर, सिसोदिया की ओर से पेश वकील ने कहा, यह सही जानकारी नहीं है. मीडिया को मेरे मुवक्किल को नहीं घसीटना चाहिए.

 

केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने राज्यों में गैर-भाजपा सरकार को सुचारू रूप से काम न करने देने का फैसला किया है.  केजरीवाल ने आरोप लगाया कि किसी देश के प्रधानमंत्री को राष्ट्र के लिए पिता समान माना जाता है, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके गैर-बीजेपी दलों में दरार पैदा करना और राज्यों में उनकी सरकारों को गिराना पीएम मोदी की कार्यशैली बन गई है.

 

8 विपक्षी दलों ने लिखा पीएम को पत्र

केजरीवाल का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब ममता बनर्जी, के चंद्रशेखर राव समेत 8 विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.  इस लेटर पर तेलंगाना के सीएम राव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के भी हस्ताक्षर हैं.

क्या है मामला?

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. दिल्ली सरकार की विवादित शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में ये कार्रवाई की गई. सीबीआई ने करीब 6 महीने की जांच के बाद इस मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी लाने को लेकर माफिया राज खत्म करने का तर्क दिया था. ये भी दावा किया गया था कि इससे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा.  जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने इस मामले में एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी के साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगा था. इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Manish Sisodia will go to jail: Manish Sisodia News Sent to Tihar till March 20 in liquor scam
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.