Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होली के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस रहेगी अलर्ट, हुड़दंगबाजी करने वालो के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

होली के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस रहेगी अलर्ट, हुड़दंगबाजी करने वालो के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

faridabadnews24By faridabadnews24March 7, 2023No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद: इस वर्ष 8 मार्च को होली के अवसर पर लोगों से हुड़दंग न करने व त्योहार को शांतिपूर्वक तरीके से मनाए। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि इस शुभ अवसर पर नागरिकों, फरीदाबाद पुलिस के समस्त अधिकारियों व जवानों सहित उनके परिवारों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार लोगों की धार्मिक आस्था का प्रतीक है और सभी नागरिक इसे उत्साहपूर्वक मानते हैं।
नागरिक इन त्योहारों को भारी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी सभी को अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है ताकि यह पर्व सभी के लिए खुशियों से भरा हो और सभी कोरोना संक्रमण से भी बचे रहें। फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे होली के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें।
पुलिस आयुक्त ने उम्मीद जताई कि होली के अवसर पर कुछ उपद्रवी लोग भांग या शराब के नशे में धुत होकर वाहनों पर सवार हो जाते हैं और तेज गति से सड़कों पर वाहन दौड़ाते हैं जिसके परिणामस्वरूप गंभीर दुर्घटनाएं घटित होती हैं। इन दुर्घटनाओं में वाहन चालक के साथ साथ अन्य लोगों को भी इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं। कुछ लोग नशे में धुत होकर छोटी मोटी बातों के चलते आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं जिसकी वजह से दोनों पक्षों को गंभीर चोट पहुंचती है और भाईचारा बिगड़ता है।
पुलिस प्रशासन इस प्रकार हुड़दंगबाजी और नशे का सेवन कर लड़ाई झगड़ा करने वाले उपद्रवियों के साथ सख्ती से पेश आएगा और उनके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से त्यौहार को मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की।
पुलिस प्रवक्ता।
Faridabad police will remain alert on the occasion of Holi faridabadnew faridabadnews24 strict legal action will be taken against the rioters
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.