Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ट्रेलर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, महामारी और लॉकडाउन में कैसी थी लोगों की जिंदगी: Bheed Trailer Release

ट्रेलर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, महामारी और लॉकडाउन में कैसी थी लोगों की जिंदगी: Bheed Trailer Release

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : jagran

Bheed Trailer Release: कोरोना वायरस जब इंडिया में बढ़ा तो उस दौरान लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ये महामारी साल 2020 में इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सरकार को मजबूरन पूरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा। लोग लगभग डेढ़ साल तक अपने घरों में थे। अब लॉकडाउन के उस बुरे दौर को बड़े पर्दे पर दर्शाने की जिम्मेदारी डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने कंधों पर ली है। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दमदार ट्रेलर को ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट में मेकर्स ने ऑडियंस के सामने रखा। इस 2 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

 

लॉकडाउन के भयावह साइड को दिखाता है भीड़ का ट्रेलर

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर ये ट्रेलर महामारी में हुए लॉकडाउन के समय की एक डरावनी तस्वीर सामने लाकर बुरी यादों को ताजा कर देता है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ, जहां वह देश में बढ़ती हुई महामारी को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान करते हैं। इसके बाद एक के बाद लॉकडाउन के दौरान लोगों के रोते-बिलखते हुए दृश्य इस ट्रेलर में दिखाए गए हैं।

 

 

इस ट्रेलर में साफ तौर पर ये दिखाया गया है कि कैसे लॉकडाउन में लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं, इस ट्रेलर में अनुभव सिन्हा ने लोगों के मन में चल रहे उस एहसास को भी बखूबी दिखाया, जहां लोगों को ये लग रहा था कि हमारे देश का बंटवारा हो रहा है।

ट्रेलर से एक मिनट भी नहीं हटेगी नजर

‘भीड़’ के इस छोटे से ट्रेलर से अपनी निगाहें हटाना नामुमकिन है। इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको यही लगेगा कि शायद लॉकडाउन की कहानी को बयां करने के लिए किसी भी लेखक की जरूरत नहीं थी। वह लोगों की जिंदगी का एक ऐसा समय था, जिसे शायद दुनियाभर में कोई नहीं भुला सकता। आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा बॉलीवुड के वो निर्देशक हैं, जिन्होंने ‘गुलाब गैंग’ और ‘मुल्क जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं, जिन्होंने लोगों को अंदर से पूरी तरह झकझोर कर रख दिया।

jagran

एक साथ आए बहु-प्रतिभाशाली एक्टर्स

अनुभव सिन्हा ‘भीड़’ में कई ऐसे प्रतिभशाली एक्टर्स को साथ लेकर आए हैं, जिनके अभिनय की तारीफ करते हुए ऑडियंस नहीं थकती है। ‘भीड़’ में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा दीया मिर्जा , पंकज कपूर, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 how was people's life during the pandemic and lockdown: Bheed Trailer Release Watching the trailer will give you goosebumps
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.