
सोशल मीडिया ने लोगों के बीच दूरियों को काफी कम कर दिया है. फेसबुक, वॉट्सऐप जैसे प्लैटफॉर्म ने लोगों के बीच मेमोरीज़, फोटो शेयरिंग और कम्यूनिकेशन को काफी आसान बना दिया है. लेकिन सोशल मीडिया ने कई ऐसी चीज़ों को भी जन्म दे दिया है, जिससे लोगों को नुकसान पहुंचता है. इंटरनेट और सोशल मीडिया के समय में कोई भी चीज़ बहुत तेजी से वायरल हो जाती है. लोग फोटोशॉप के ज़रिए या किसी ऑनलाइन टूल के ज़रिए फोटो को एडिट करके फर्जी फोटो बना देते हैं, और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं.
इधर फेक फोटो किसी के नज़र में आई और धीरे-धीरे फॉरवर्ड होने लगती है. फिर क्या, इसके बाद इसका कोई अंत नहीं है, और लोगों को गलत जानकारी मिलने लगती है. लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं, जिससे फेक फोटो की पहचान की जा सकती है, और इसके सोर्स का पता लगा सकते हैं.
Google Lens का इस्तेमाल:-
ऑनलाइन कंटेंट की जांच के लिए लेंस Google का सबसे बेहतरीन टूल है.
1)चेक करने के लिए क्रोम पर, इमेज पर बस राइट-क्लिक करें और ‘search image with google’ सेलेक्ट करें.
2)Google लेंस कई रेजल्ट की सीरीज़ पेश करता है.
3)यहां आपको रेजल्ट मिल जाएगा. लेकिन अगर आप इमेज के पहले सोर्स को खोजने के इच्छुक हैं, तो आप सबसे पहली डेट तक स्क्रोल करके रिजल्ट सर्च जारी रख सकते हैं.
4)लेंस आपको किसी दूसरी भाषा में टेक्स्ट को अनुवाद करने में भी मदद करता है, जैसे किसी फोटो में सड़क या दुकान का चिह्न, या किसी छेड़छाड़ की गई फोटो में जोड़ा गया टेक्स्ट.
Yandex भी है एक तरीका:-
गूगल लेंस के अलावा ये भी फोटो ट्रेस करने का उपयोगी टूल है. इससे ये जानने में मदद मिल सकती है कि क्या फोटो में लोकेशन, या किसी तरह का कोई बदलाव किया गया है.
1)फेक फोटो का पता लगाने के लिए सबसे पहले फोटो को सेव कर लें.
2)उस फोटो को सेव करें जिसे आप अपने मोबाइल डिवाइस या लैपटॉप पर वेरिफाई करना चाहते हैं.
3)सर्च करने के लिए आप फोटो के लिंक/URL का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
4)Yandex वेबसाइट पर जाएं. पेज खुलने के बाद आपको ‘images’ आइकन पर टैप करना होगा.
5)इसके बाद सामने मौजूद कैमरा आइकन पर टैप करना होगा. इसके बाद सामने आए पेज पर आपको फोटो को अपलोड करने का ऑप्शन आएगा. यहां आप URL सर्च बॉक्स में फोटो का लिंक भी पेस्ट कर सकते हैं.
6)इसके बाद आपको Search बटन पर क्लिक करना होगा.
NEWS SOURCE : news18
