Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर जिले को मिलेंगे 1 लाख, ‘चैत्र नवरात्रि पर अखंड रामायण-दुर्गासप्तशति पाठ कराएं…’, योगी का सभी DM को आदेश

हर जिले को मिलेंगे 1 लाख, ‘चैत्र नवरात्रि पर अखंड रामायण-दुर्गासप्तशति पाठ कराएं…’, योगी का सभी DM को आदेश

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊ: चैत्र नवरात्रि के मौके पर इस बार यूपी में योगी सरकार विशेष आयोजन करने जा रही है। यूपी के हर जिले में योगी सरकार रामायण और दुर्गासप्तशती का पाठ करवाएगी। इस बारे में सभी जिलों के डीएम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की तरफ से इन आयोजनों के लिए हर जिले को 1 लाख रुपये का फंड दिया जाएगा। नवरात्रि में सभी शक्तिपीठों और मंदिरों में विशेष आयोजन होगा। सरकार जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी।

 

22 मार्च से शुरू हो रहा चैत्र नवरात्रि

बता दें कि इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहा है जो कि 30 मार्च तक चलेगा। नवरात्रि के दौारान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती है। योगी सरकार भी नवरात्र को धूमधाम से मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के मंडलायुक्तों और DM को दिशा-निर्देश भी भेजे दिए गए हैं। प्रदेश सरकार जिलों के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और देवी जागरण का कार्यक्रम कराएगी। साथ ही झांकियों और अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।

 

मंदिर के नाम-पते, तस्वीरें साझा करने के निर्देश
अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिन मंदिरों में कार्यक्रम होंगे उनके नाम-पते, मंदिरों की तस्वीरें और मंदिर प्रबंधन निकायों के संपर्क विवरण साझा करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर राज्य स्तर पर दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मदद करेंगे।

 

महिलाओं की सहभागिता पर जोर
इन कार्यक्रमों में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मंदिरों में जो भी कार्यक्रम योजित किए जाएंगे, उनके फोटोग्राफ संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन आयोजनों के लिए प्रत्येक तहसील और जिला स्तर पर आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।

 

NEWS SOURCE : indiatv

'Akhand Ramayana-Durgasaptshati recitation on Chaitra Navratri...' Every district will get 1 lakh faridabadnews faridabadnews24 Yogi orders all DMs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.