Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शरीर में दिखे ये चेतावनी संकेत तो समझ लें, शराब छोड़ने का समय आ गया है…

शरीर में दिखे ये चेतावनी संकेत तो समझ लें, शराब छोड़ने का समय आ गया है…

faridabadnews24By faridabadnews24March 16, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Alcohol or beer: शराब पीना शरीर के लिए हानिकारक है यह लाइन शराब की बोतल पर लिखी होती है. शराब पीने से शरीर को धीरे-धीरे नुकसान होने लगता है जिससे आगे चलकर गंभीर बीमारी हो सकती है. शरीर ऐसे कौन से चेतावनी संकेत देता है जिनसे समझ लेना चाहिए कि शराब छोड़ने का समय आ गया है.

शराब को आजकल एंजॉयमेंट से जोड़ा जाने लगा है. पार्टी हो या फिर कोई भी खुशी का मौका, ड्रिंक करना काफी कॉमन हो गया है. शराब पीना शरीर के लिए काफी हानिकारक है लेकिन फिर भी कुछ लोग ओकेजनली ड्रिंक करते हैं तो कुछ लोग रोजाना. शराब के अधिक सेवन से शरीर को काफी नुकसान होता है. न्यूट्रिशनल थैरेपिस्ट हन्नाह ब्रे (Nutritional therapist Hannah Braye) के मुताबिक, शराब लिवर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काफी नेगेटिव असर डालता है.

नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, पुरुषों और महिलाओं को एक सप्ताह में 14 यूनिट से अधिक नहीं पीना चाहिए जो लगभग 175 मिली के 6 गिलास या चार प्रतिशत बीयर के छह पिंट बराबर हैं. अगर कोई अपनी क्षमता को बढ़ा देता है तो शरीर धीरे-धीरे खराब होने लगता है. इस आर्टिकल में हन्नाह ब्रे द्वारा बताए हुए वह चेतावनी संकेतों के बारे में जानेंगे जिन्हें देखते ही तुरंत पीना बंद कर देना चाहिए.

 

1. ब्लोटिंग (Bloating)

हन्नाह ब्रे कहते हैं यदि आप अक्सर ब्लोटेड महसूस करते हैं तो इसका मतलब है कि शराब का सेवन आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है. पेट के स्वस्थ बैक्टीरिया शराब से काफी प्रभावित हो सकते हैं और यह हमारे आंत की सेहत को भी बिगाड़ सकते हैं. अगर आपको भी ब्लोटिंग हो रही है तो तुरंत शराब छोड़ें और डॉक्टर की सलाह लें.

 

2. बीमार महसूस करें (Feeling sick)

हन्नाह के मुताबिक, अगर आप नियमित रूप से अधिक शराब पीते हैं तो आपको बार-बार बीमारियां होने का खतरा होता है क्योंकि यह आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है. अल्कोहल का बार-बार सेवन करने से आपके खून में बीमारियों से लड़ने वाली कोशिकाओं की संख्या में कमी आ सकती है और शराब पीने वाला व्यक्ति स्वस्थ व्यक्ति की अपेक्षा अधिक संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आ सकता है.

 

3. सोने में परेशानी (Trouble sleeping)

बहुत से लोग सात से आठ घंटे की नींद नहीं ले पाते. हन्नाह का कहना है कि शराब के कारण नींद खराब हो सकती है. रोजाना सोने से हेल्थ सही रहती है. पर्याप्त नींद उतनी ही जरूरी है जितना कि अच्छी तरह से खाना और रोजाना एक्सरसाइज करना. अगर आपको पीने के बाद नींद आना बंद हो गई तो समझ लें कि शराब छोड़ना का सही समय आ गया है.

 

4. त्वचा की समस्या (Skin issues)

हन्नाह के मुताबिक, अल्कोहल स्किन डिसऑर्डर भी पैदा करती है.  बहुत अधिक शराब पीने से पहले से मौजूद त्वचा अधिक संवेदनशील हो सकती है जो आपके लिए हानिकारक हो सकती है.  शराब त्वचा को शुष्क बना सकती है जिससे झुर्रियाँ और महीन रेखाएं दिखाई देने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आपकी त्वचा भी ड्राय हो चुकी है और आप शराब पीते हैं तो यह भी एक कारण हो सकता है.

 

5. दांतों की समस्या (Dental problems)

हन्नाह के मुताबिक, बहुत अधिक शराब के सेवन से दांतों के खराब होने का एक बड़ा खतरा होता है. मीठे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स आपके मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए आवश्यक ईधन प्रदान करते हैं जिससे वे आपके इनेमल पर हमला कर उसे नष्ट कर सकते हैं. जिससे मसूड़े एवं दांत कमजोर होने लगें तो समझ लें कि शराब तुरंत छोड़नी है.

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 the time has come to give up alcohol. Understand these warning signs seen in the body
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.