Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया सामवेद के हिंदी एवं उर्दू अनुवाद का विमोचन

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया सामवेद के हिंदी एवं उर्दू अनुवाद का विमोचन

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2023No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म निर्देशक इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का उर्दू में अनुवाद कर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से पुस्तक का विमोचन कराया। इकबाल दुरानी ने कहा कि यह पुस्तक इश्क का तराना है, जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए।मदरसों में भी इस पुस्तक को पढ़ाया जाना चाहिए, जिससे कि बच्चे यह जान सके कि क्या सही है क्या गलत है? उन्होंने कहा कि जब तक बच्चे पढ़ेंगे नहीं तब तक जानेंगे कैसे की क्या चीज सही है क्या चीज गलत है।

 

 

उन्हें जो बताया जाता है, वही वह समझते हैं, ऐसे में जब बच्चे सामवेद को पढ़ेंगे तब जाकर उन्हें यह समझ में आएगा कि यह पुस्तक क्या है। इकबाल दुर्रानी ने कहा कि आम बच्चों तक सही तरीके से यह पुस्तक पहुंचे इसलिए इसको सचित्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चित्र एक ऐसा माध्यम है जिससे विषय को समझने में आसानी होती है। उनका साफ कहना था कि इसके बाद इसका डिजिटल वर्जन भी आएगा और बाकायदा इसको यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा। जिससे कि हर व्यक्ति के मोबाइल में हर व्यक्ति के लैपटॉप में सामवेद पहुंच सके।

 

 

आज औरंगजेब हार गया और नरेंद्र मोदी जीत गए इकबाल दुर्रानी ने कहा कि उन्होंने दारा शिकोह के सपने को पूरा किया है उन्होंने कहा कि मुस्लिम शासन के जब 400 साल पूरे हो गए तब दारा शिकोह जो 1620 के आसपास पैदा हुए थे उन्होंने 52 उपनिषदों का अनुवाद कराया। लोगों ने कहा कि असल मूल पुस्तक तो वेद है तो उन्होंने कहा कि ठीक है हम वेदों का अनुवाद करेंगे लेकिन इसी बीच औरंगजेब की तलवार चमकी और उसने दारा शिकोह का सर कलम करवा दिया, तो जो ख्वाब लाल किला बनाने वाले शाहजहां की हुकूमत में अधूरे रह गए थे उनको मैं पूरा करने जा रहा हूं। माननीय मोदी जी की सरकार में यह काम हुआ है

 

 

तो मैं कहना चाहता हूँ कि आज औरंगजेब हार गया और नरेंद्र मोदी जीत गए हैं। इस मौके के अवसर पर फरीदाबाद से संत मुनी महाराज,पीर जगन्नाथ,ललित गिरी महाराज,डा० हरिओम,आचार्य जयकुमार, सतीश सत्यम शास्त्री, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र, महेश बजाज, विमल खंडेलवाल, डा० अरविंद गुप्ता, जगदीश चौधरी, जीत सिंह भाटी, उदयराम, राजकुमार शर्मा, मनीष राघव, योगेश दत्ता, सौरभ मुद्गल, मुकेश वर्मा एवं अन्य समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

faridabadnews24 Sangh chief Mohan Bhagwat released Hindi and Urdu translation of Samveda
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.