Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PK ने विपक्ष को बताया टक्कर देने का फॉर्मूला, BJP के लिए 2024 के चुनाव में क्या है सबसे बड़ी ताकत?

PK ने विपक्ष को बताया टक्कर देने का फॉर्मूला, BJP के लिए 2024 के चुनाव में क्या है सबसे बड़ी ताकत?

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Prashant Kishor advised opposition to defeat BJP: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार जीत के लिए हुंकार भर रही है, वहीं विपक्षी दल मिलकर बीजेपी को मात देने का प्लान बना रहे हैं. इस बीच चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के अध्यक्ष प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने भविष्यवाणी करते हुए ऐसी बात कह दी है, जिससे विपक्षी एकता को झटका लग सकता है. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्ष को फॉर्मूला भी बताया है.

 

 

काम नहीं करेगी विपक्षी एकता: प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक इंटरव्यू में विपक्षी दलों की एकता पर संदेह जताया है और कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ विपक्षी एकता कभी काम नहीं करेगी, क्योंकि यह अस्थिर है और ये वैचारिक रूप से अलग है. उन्होंने कहा कि वैचारिक गठबंधन नहीं होने तक बीजेपी को हराया नहीं जा सकता है.

 

 

BJP के लिए 2024 में क्या है सबसे बड़ी ताकत?

इसके साथ ही प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तीन सबसे बड़ी ताकतों का भी जिक्र किया है और कहा है कि इनको भेदे बिना विपक्ष को जीत नहीं मिल सकती है. उन्होंने कहा, ‘विपक्षी एकता केवल दिखावा है. सिर्फ नेताओं और पार्टियों को एक साथ लाकर बीजेपी को चुनौती नहीं दे सकते हैं. इसके लिए बीजेपी की ताकत को समझना होगा, जो हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और कल्याणवाद (लाभार्थी) हैं. बीजेपी के खिलाफ जीतने के लिए इनमें से कम से कम दो पर काम करना ही होगा और इन्हें भेदना होगा.’

 

 

PK ने विपक्ष को बताया BJP को टक्कर देने का फॉर्मूला

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने विपक्ष को फॉर्मूला भी बताया है, जिससे वो बीजेपी (BJP) को टक्कर दे सकते हैं. बीजेपी की विचारधारा से लड़ने के लिए विचारधाराओं का गठबंधन होना चाहिए. इसके लिए गांधीवादी, समाजवादी, आंबेडकरवादी, वामपंथी विचारधारा जरूरी है, लेकिन इस पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता. वैचारिक समानता जब तक नहीं आएगी, तब तक आप बीजेपी को नहीं हरा सकते हैं.’

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 PK told the formula to give a fight to the opposition what is the biggest strength for the BJP in the 2024 elections?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.