Self Add

किचन में 65 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, कमरे में सो रहे बेटे-बहू को किया लॉक शर्मनाक! : Madhya Pradesh News

IMAGES SOURCE : GOOGLE

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला से दो आरोपियों ने घिनौनी हरकत की है। आरोपियों ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड हैं, जिनमें से एक आरोपी एनजीओ चलाता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या था पूरा मामला

गौरतलब है कि सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात बहोड़ापुर थाना अंतर्गत शब्द प्रताप आश्रम में रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला के घर में घुस गए। यहां घर में सो रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला से एक अज्ञात शख्स ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के दौरान दोनों आरोपी थे, जिनमें से एक दरवाजे पर पहरेदारी कर रहा था और एक ने किचन में सो रही वृद्धा से घिनौनी वारदात की। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान घर में वृद्धा के बेटे और बहू भी थे, जो बगल के कमरे में सो रहे थे, पर बदमाशों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी थी।

 

वारदात जघन्य थी और आरोपी अज्ञात

इसके बाद पुलिस ने आसपास के तकरीबन डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिनमें से एक कैमरे में स्कूटी पर सवार दोनों आरोपी नजर आए। एक आरोपी कमल शेजवार का चेहरा खुला होने के चलते उसकी शिनाख्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने पहले कमल को राउंडअप किया और उससे पूछताछ में दूसरे आरोपी कोमल उर्फ बंटी भदकारिया निवासी बहोड़ापुर का नाम सामने आया। पुलिस ने कमल की निशानदेही पर कोमल को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

पहले से आपराधिक मामले

एसपी अमित सांघी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में वारदात की बात कबूल की है। कमल शेज वार एक एनजीओ भी चलाता है। एसपी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों के जब आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की गई तो दोनों आरोपियों पर पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज मिले। कोमल उर्फ बंटी भदकारिया पर साल 2009 में पड़ाव क्षेत्र में हत्या का मामला दर्ज है और वर्तमान में जमानत पर है। जबकि कमल शेजवार पर वर्ष 2010 में चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea