Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को मिला रहा जनता का अपार समर्थन : मनोज अग्रवाल

कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को मिला रहा जनता का अपार समर्थन : मनोज अग्रवाल

faridabadnews24By faridabadnews24March 24, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल द्वारा बल्लभगढ़ में शुरू किए गए ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत आज तिरखा कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, भीकम कॉलोनी, सेक्टर 2, सुभाष कॉलोनी, अनाज मंडी, सौ फुट रोड, चावला कॉलोनी बाजार, गढ़वाली कॉलोनी, पूर्वी चावला कॉलोनी, यादव कॉलोनी, प्रेम नगर, बल्लभगढ़ मेन बाजार, शिव कॉलोनी, मोहना रोड, तिगांव रोड, बस अड्डा बाजार, सेक्टर 22-23, मुजेसर, ऊंचा गांव, सेक्टर 65 व सेक्टर 64 में लोगों से जनसपंर्क किया।

 

 

इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से नगर निगम के पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल सहित अनेकों कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जहां भाजपा सरकार की नाकामियों से लोगों को अवगत करवाया वहीं कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल में देश व प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास के बारे में भी उन्हें जागरूक किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह बल्लभगढ़ की जनता का स्नेह ही है जिसने इस जनसंपर्क अभियान को बल्लभगढ़ के राजनीतिक इतिहास में ऐतिहासिक बनाने का काम किया है। आज बल्लभगढ़ की सडक़ों पर लोगों का हुज़ूम ही नहीं बल्कि उम्मीदों का काफि़ला चल रहा है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और जनता ने इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है क्योंकि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, जिससे आज हर वर्ग इस सरकार को मन ही मन कोस रहा है।

 

 

उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम में हुए महाघोटालों पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण देने वाली सरकार है। इस सरकार की नीयत में खोट का ही दुष्परिणाम है की यह सरकार नगर निगम चुनाव कराने से भाग रही है। यात्रा के दौरान फरीदाबाद के पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला ने कहा कि अब चुनाव में साल भर का ही समय बाकी रह गया है। पूरे हरियाणा में परिवर्तन की लहर चल रही है। आगामी चुनाव आने वाली पीढिय़ों के भविष्य को तय करने वाला चुनाव होगा। इस जनसंपर्क यात्रा में महिलाओं की भागीदारी पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हम घर-घर जाकर महिलाओं से मिल कर उनकी भाजपा निर्मित पीडाओं को जान रहे हैं। इस सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से महिलाओं का जीना दूभर किया हुआ है।

 

 

बढ़ती बेतहाशा महँगाई हो या बात महिला सुरक्षा की हो, विकास के हर मोर्चे पर यह सरकार पूरी तरह से विफल है। इस यात्रा में जनता का जनाक्रोश देखने के बाद यह प्रमाणित हो चुका है की भाजपा-जजपा सरकार की पूर्णत: विदाई सुनिश्चित है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप शर्मा, वरिष्ठ महिला नेत्री सोनू चौधरी, लीगल सैल के जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, नसीमा शेख, युवा कांग्रेसी नेता शुभम कसाना, यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष आकाश पंडित, एनएसयूआई के सन्नी बादल, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अनीता शर्मा, धर्मवती शर्मा, जयकिशन पंडित, योगेश बंसल, राकेश कुमार, सूबे सिंह चौहान सहित अनेकों कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 People's support for Congress's 'Hath Se Hath Jodo' campaign is immense: Manoj Aggarwal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.