Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » धक्का देकर बेरिकेड्स से कूदी, भगवान महाकाल पर जल चढ़ाने की इच्छा लेकर आई महिला का मंदिर में बारी हंगामा: VIDEO

धक्का देकर बेरिकेड्स से कूदी, भगवान महाकाल पर जल चढ़ाने की इच्छा लेकर आई महिला का मंदिर में बारी हंगामा: VIDEO

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उज्जैन शहर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल पर जल चढ़ाने की इच्छा लेकर आयी एक महिला ने शुल्क देकर गर्भगृह में प्रवेश करने के नियम को लेकर हंगामा किया। हालांकि अंतत: मंदिर प्रशासन ने उसे नि:शुल्क गर्भगृह में प्रवेश करके शिवलिंग पर जल चढ़ाने की अनुमति दे दी। गौरतलब है कि इस पूरी घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने रविवार को ‘भाषा’ से बातचीत में इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना करीब चार-पांच दिन पुरानी है और इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियां समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजा को आने लगे थे जिससे गर्भगृह में बहुत भीड़ लग जाती थी। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लक्ष्य से प्रशासन ने दर्शन और पूजा के लिए शुल्क लगाने का फैसला लिया था। जुनवाल ने बताया कि हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और घटना को लेकर मंदिर प्रशासन ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर के शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति और गर्भगृह में अंदर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए 750 रुपये प्रति व्यक्ति दर तय किया है।

“पैसे दो, दर्शन करो” व्यवस्था के खिलाफ महाकाल की भक्त का “रौद्र रूप”. पिछले कुछ समय से महाकाल मंदिर में 250 रुपये में शीघ्र दर्शन और 750 रुपये में गर्भगृह से दर्शन की स्कीम लागू की गई है. #महाकाल #उज्जैन #mahakal #Mahakaleshwar #ujjain

pic.twitter.com/AfPAljr0vp — Dr Kapil Sharma (@Kapil_news) March 25, 2023

जुनवाल ने बताया, वहीं, सामान्य पंक्ति में लग कर दर्शन करने वाले लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है और वे नंदी के दर्शन कर वहीं पर जल अर्पित करते हैं, जो एक पाइप के जरिए गर्भगृह में शिवलिंग पर चढ़ता है। उन्होंने बताया, उक्त महिला का कहना था उनके पास गर्भगृह में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए मंदिर द्वारा तय 750 रुपये का शुल्क देने के लिए पैसे नहीं हैं और उसे नि:शुल्क शिवलिंग पर जल चढ़ाने दिया जाए।

 

जुनवाल ने बताया, लेकिन, वहां तैनात पुलिसकर्मियों एवं मंदिर प्रशासन के कर्मचारियों ने जब महिला को ऐसा करने से रोका तो वह हंगामा करने लगीं और वहां लगे अवरोधक लांघ कर नंदी कक्ष पार करते हुए सीधे गर्भगृह के दरवाजे पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंदिर कर्मचारी और पुलिसकर्मियों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला महाकाल को सिर्फ एक लोटा जल अर्पित करने पर अड़ी रही।

 

जुनवाल ने कहा कि मंदिर के कर्मचारियों और पुलिस सुरक्षाकर्मियों ने महिला की जिद और शिव भक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें अंतत: महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने की अनुमति दे दी। उन्होंने कहा कि महाकाल को जल अर्पित कर महिला प्रसन थीं, लेकिन अंत तक वह कहती रहीं कि मंदिर को शुल्क देने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

commotion in the temple of a woman who came with the desire to offer water to Lord Mahakal: VIDEO faridabadnews faridabadnews24 Pushed and jumped from the barricades
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.