Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस नए वेरिएंट के मिले 610 केस, भारत में फिर से बढ़ने लगा कोरोना का खतरा: Corona

इस नए वेरिएंट के मिले 610 केस, भारत में फिर से बढ़ने लगा कोरोना का खतरा: Corona

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Coronavirus Update in India: भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 4 मरीजों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 मरीज उत्तर भारत से थे. वहीं इसी अवधि में देश में 1805 नए मरीज सामने आए. दुनिया की बात करें तो पिछले 7 दिनों में 6.57 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान दुनिया में कोरोना से 4338 लोगों की मौत भी हो गई.

 

सक्रिय मामलों की संख्या 10 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में इस वक्त कोरोनावायरस (Coronavirus Update in India) के कुल सक्रिय केस 10 हजार 300 हैं. इनमें से सबसे ज्यादा 2471 केस केरल के हैं. उसके बाद महाराष्ट्र में 2117, गुजरात में 1697, कर्नाटक में 792, तमिलनाडु में 608, दिल्ली में 528 मामले सामने आए हैं.  पिछले 24 घंटों मे जिन राज्यों से मौते दर्ज हुई है, उसे देखकर लगता है कि कोरोनावायरस दक्षिण और मध्य भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी हावी हो रहा है. यूपी, चंडीगढ़, हिमाचल और गुजरात से एक एक मौत दर्ज हुई है. इसके अलावा केरल ने दो पुरानी मौतों को भी बीते 24 घंटे में कोरोना से हुई मौतों में दर्ज किया है.

 

दुनिया में 7वें नंबर पर भारत

पिछले तीन सालों में अब तक कुल मामलों की संख्या की बात की जाए तो USA (106,102,029) के बाद भारत (44,705,952) में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं. हालांकि दुनिया में रोजाना नए मामलों के हिसाब से देखें तो भारत फिलहाल सातवें नंबर पर आता है. पिछले 24 घंटों के डाटा के हिसाब से पहले नंबर पर  रूस में 10940, साउथ कोरिया में 9,361, जापान में 6,324, फ्रास में 6,211, चिली में 2,446, ऑस्ट्रिया में 1,861 और फिर सातवें स्थान पर भारत 1,805 का नंबर है.

 

 

चीन में 9.9 करोड़ लोग संक्रमित!

भारत (Coronavirus Update in India) में इस वक्त दैनिक पॉजीटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजीटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत चल रही है. हालांकि चीन कोई विश्वसनीय डाटा अभी भी शेयर नहीं करता है लेकिन WHO के मुताबिक चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9.9 करोड़ पर पहुंच गई हैं. इसके साथ ही वहां पर करीब 120,775 लोगों की मौत हो चुकी है. चीन ने पिछले सात दिन के  दौरान 54,449 लोगों में संक्रमण की सूचना दी है.

 

इस वेरिएंट की वजह से बढ़ रहे मरीज

देशभर में सामने आ रहे कोरोना के केस उसके नए वेरिएंट XXB 1.16 के हैं. इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. हालात देख केंद्र सरकार ने कोरोना टीकाकरण की स्पीड बढ़ाने और राज्यों से कोरोना प्रोटोकॉल लागू करवाने का आह्वान किया है. इसके साथ ही अस्पतालों की तैयारी परखने के लिए मॉक ड्रिल शुरू करने के लिए कहा गया है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

 

610 cases of this new variant were found Coronavirus Coronavirus Update In India Coronavirus Update In World faridabadnews faridabadnews24 the risk of corona started increasing again in India: Corona
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.