
faridabad: विद्यालय के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश ने कहा कि शिक्षा के साथ -साथ संस्कार भी देते है। हमारे विद्यालय में हर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही सैक्टर 8 के प्रांगण में दुर्गा अष्टमी महागौरी पर्व के शुभ अवसर पर यज्ञ कर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ महेंद्र सिंह का फूल मालाओं से विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश व स्कूल प्रबंधन कमेटी एवं समस्त अध्यापकगणो ने अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विद्यालय परिवार ने बहुत नेक कार्य किया है। शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।
शिक्षा से जीवन का हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा एक ऐसा जादू जिससे हम अपने जीवन को समृद्ध बनाकर जीवन की ऊंचाईयों को छू सकते है।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ -साथ हम विद्यार्थियों को संस्कार भी देते है।योगा व पेंटिंग में भी अच्छे से प्रशिक्षित करते है। हमारे विद्यार्थियों ने हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रखे है जिला व राज्य स्तर पर चाहे शिक्षा,योगा, पेंटिंग, संस्कृत श्लोक, भाषण, खेलकूद, सांइस मांडल प्रतियोगिताओं में। कार्यक्रम का मंच संचालन मैडम पूनम व रंजीता ने किया।
प्रवक्ता पं बांके बिहारी ने सभी के साथ मिलकर यज्ञ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि बीइओ महेंद्र सिंह, प्राचार्य जयप्रकाश, शिवालिक कंपनी से निधि, प्राचार्या गीता रानी, प्राचार्य सीमा गौतम, प्राचार्य आजाद कसाना, प्रवक्ता सुमन, जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा, प्रेमचंद, रोहित, विष्णु, कमलेश,नीतू शर्मा, पूनम, सविता, राजभाटी, रविशंकर, भुवनेश्वर, सुमन,मधु, प्रवक्ता बांके बिहारी, स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान एवं समस्त अध्यापकगणो ने अहम भूमिका निभाई व सहयोग किया।
