Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आकांक्षा दुबे को लेकर एक्टर यश कुमार ने क्यों कही ये बात, ‘लड़कियां इस्तेमाल करने की चीज नहीं होतीं…’

आकांक्षा दुबे को लेकर एक्टर यश कुमार ने क्यों कही ये बात, ‘लड़कियां इस्तेमाल करने की चीज नहीं होतीं…’

faridabadnews24By faridabadnews24March 29, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पटना: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तूफान मचा हुआ है. तरह तरह की बातें कही जा रही हैं. अब एक्टर यश कुमार ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए कहा, थोड़ा सा शर्म भी कर लो. लड़कियां इस्तेमाल करने की चीज नहीं होतीं. सपोर्ट करने की चीज होती हैं. एक्टर यश कुमार ने कहा, इंडस्ट्री में लोग किसी एक्टर से बदला लेने के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं और जब मन भर जाता है तो छोड़ देते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इससे न जाने कितनी भोजपुरी अभिनेत्रियां मेंटल डिप्रेशन में जा रही हैं.  यश कुमार ने खुद का दर्द साझा करते हुए कहा, इंडस्ट्री में मुझे भी बहुत परेशान किया गया. उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं, एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जब मंच पर आते हैं तो बोलते हैं कि हम ये हैं और हम वो हैं. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में जो बाहर से दिखता है, वैसा सच्चाई में कुछ होता नहीं है.

यश कुमार ने कहा, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिनेता या अभिनेत्री को बुलाकर कहते हैं कि आपको यह रोल मिल रहा है. बाद में किसी और के माध्यम से पता चलता है कि आप उस फिल्म का हिस्सा ही नहीं हो और किसी और ने आपको बाहर का रास्ता दिखवा दिया. आत्महत्या करने की सोचने वालों को संदेश देते हुए यश ने कहा कि खुद को खत्म कर लेना समस्या का हल नहीं है.  आकांक्षा को लेकर यश कुमार ने कहा कि वह बहुत परेशान थ्ज्ञी लेकिन इतना क्या परेशान होना कि खुद को खत्म करने जैसा कदम उठा लिया जाए. यह अच्छी बात नहीं है. डिप्रेशन में खुदकुशी जैसा कदम उठाना और मेंटल लेवल पर डिस्टर्व होना सही नहीं है. उन्होंने इंडस्ट्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि आकांक्षा दुबे अपने घर की बेटी नहीं बेटा थी. वह अपना घर संभालती थी लेकिन अब उसका घर कौन संभालेगा.  यश कुमार ने आकांक्षा को लेकर कहा, तुम मेरे लिए लक्ष्मी थी. मेरी पहली फिल्म की हीरोइन आकांक्षा ही थी और वह फिल्म हिट हुई थी. बता दें कि 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में अपनी जान दे दी थी.

 

NEWS SOURCE : zeenews

'Girls are not things to be used...' faridabadnews faridabadnews24 Why did actor Yash Kumar say this about Akanksha Dubey
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.