
Haryana News: हरियाणा पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को भिवानी में एक महिला से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी जिले के बवानी खेड़ा थाने में तैनात थीं। मिली जानकारी के अनुसार इस थाने में एक महिला का केस चल रहा था। इसमें कुछ पैसे की रिकवरी करनी थी। आरोप है कि इसी रिकवरी के बदले में जांच अधिकारी और सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी ने पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने इसकी सुचना विजिलेंस टीम को दी।
एसीबी ने एक दस्ते का गठन किया और सब-इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और एसआई को रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं इसका एक वीडियो वायरल हो गया है।
ईमानदारी पर किया गया गणतंत्र दिवस पर सम्मानित
बता दें हाल में ही हिसार व भिवानी सतर्कता विभाग की संयुक्त टीम ने बवानीखेड़ा की महिला सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह वही महिला एसआई हैं जिन्हें उनके अच्छे काम और ईमानदारी के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया था।
NEWS SOURCE : chopaltv
