राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष अनिता भार्गव जी को कोविड 19 लॉक डाउन की वजह से पता चला कि कई जगह लोगो को खाने की परेशानी हो रही है। जानकारी मिलते ही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता भार्गव जी ने ग्वालियर में जरूरतमंद लोगो के लिए जगह जगह कच्चा राशन वितरित करवाया।
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच संगठन पूरे देश भर में कोविड 19 लोक डाउन में फंसे लोगों की मदद कर रहा है। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन ने इस नेक कार्य के लिए अनिता जी को सराहा व धन्यवाद दिया।
