
बल्लभगढ़ : राजकीय माध्यमिक विद्यालय डींग में यज्ञ कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। यज्ञ में विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल ने यज्ञमान की भूमिका निभाते हुए कहा कि आपसी सहयोग से हम विद्यालय को एक नई दिशा देकर पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में चार चांद लगाएंगे। विद्यालय में आपसी सहयोग से विद्यार्थियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री के मिडिया कार्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह, बीआरसी मैडम कमल सिंह का विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल, सरपंच जसवीर यादव, जनहित सेवा संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत, पंचायत समिति चेयरमैन चन्द्रपाल सिंह ने मिलकर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व अतिथियों ने समर देशवाल व ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ओर समाजसेवीयो के सहयोग, मेहनत व लगन की प्रशंसा कर हौसला-अफजाई की।इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को अधिकारियों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।समर देशवाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह में पौधें भेंटकर आभार व्यक्त किया।
यज्ञकर्ता राधे श्याम महाशय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को यज्ञ के लाभों के बारे में विस्तार से बताया ओर अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाने का उपदेश दिया। इस अवसर पर गांव के सरपंच जयवीर यादव, जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के महासचिव सुभाष गहलोत, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र नम्बरदार, भवीचन्द, रघु शास्त्री, अनिल कुमार, माया शर्मा, निशा रानी, रीटा, सीमा, बबीता अध्यापक, तेजपाल यादव, धर्मवीर यादव, चरण चौहान, प्रीतम गहलौत, रणजीत थानेदार, सुखबीर गहलौत, सुरेन्द्र, नरेश कुमार व स्कूल प्रबंधन समिति, गांव की महिला अभिभावकगण एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
