
faridabad: सम्राट अशोक मौर्य महान जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्र रक्षा संघ हरियाणा टीम के द्वारा आयोजित विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, डॉ आशीष मौर्य चेयरमैन नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट/ प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा राष्ट्र रक्षा संघ ने जानकारी देते हुए बताया 2 अप्रैल को सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर में चिकित्सा शिविर का आयोजन अकॉर्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया, जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य ऑपरेशन से संबंधित परामर्श सामान्य बीमारियों से संबंधित चिकित्सा ईसीजी ,बीपी, शुगर आदि सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें 250 से ज्यादा जरूरतमंदों ने चिकित्सा शिविर का लाभ लिया, शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद व समाजसेवी भाई जय वीर खटाना जी व अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया, जय वीर खटाना जी ने महापुरुषों प्रकाश डालते हुए राष्ट्र रक्षा संघ हरियाणा टीम को बधाई दी, डॉक्टर मौर्य ने कहां, सम्राट अशोक महान मानवता के प्रतीक विश्व की आन बान शान, जिनके शासन में भारत विश्व विजई होने के साथ-साथ सोने की चिड़िया कहलाता था l

वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ-साथ भारत के राज्य चिन्ह के निर्माता , अशोक की लाट,तिरंगे की आन बान शान अशोक चक्र ,भारत का सिरमौर है, इनके समय में पशु पक्षी के लिए भी चिकित्सालय होते थे,इनका सम्मान करना देश का मान रखना है,और हर भारतीय का कर्तव्य, वर्तमान संविधान की रूपरेखा इन के शासन काल से ही ली गई है, कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, डॉ शशिकांत कुशवाहा जी ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच संचालन यशवंत मौर्य, संजीव कुशवाहा जी ने किया बुद्धिजीवी गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मुख्य रूप से, मुरली मौर्य, अजय मौर्य जी, मौर्य महासभा, अभिषेक वर्मा ,वीरेंद्र कुशवाहा, दीवान शाक्य ,देवराज, गजेंद्र मौर्य ,केडी सिंह कुशवाहा ,कृष्णा मौर्य , नंदकुमार ,पंकज शाक्य ,रमाशंकर मौर्य, रामेश्वर कुशवाहा, रामनिवास वर्मा ,विशाल मौर्य, सुशील मौर्य ,कमलेश मौर्य ,हरीश चंद्र मौर्य ,राजेश मौर्य , सचिन तंवर, भुनेश्वर शर्मा, संतोष यादव, मनोज कोहली ,सुनील यादव, मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अंत में राष्ट्र रक्षा संघ जिला अध्यक्ष भाई कुंवर पाल सिंह मौर्य ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया l

