Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से एक युवक गिरफ्तार, ऑनलाइन एप्स का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान!

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से एक युवक गिरफ्तार, ऑनलाइन एप्स का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान!

faridabadnews24By faridabadnews24April 4, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : punjabkesari

फरीदाबाद : अगर आप ऑनलाइन कैब का प्रयोग, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म, ऑनलाइन बैंकिंग, पेटीएम, जोमैटो जैसे ऑनलाइन एप्स का प्रयोग करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि 66.9 करोड़ लोगों का डाटा लीक हो चुका है। यह खुलासा साइबराबाद पुलिस ने किया है।

 

67 करोड़ लोगों का डाटा चोरी

साइबराबाद पुलिस ने देशभर में लगभग 67 करोड़ लोगों का डाटा चोरी होने के मामले में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विनय 24 राज्यों और 8 शहरों से संबंधित करीब 66.9 करोड़ व्यक्तियों, संगठनों के व्यक्तिगत और गोपनीय डाटा को चोरी करने, रखने और बेचने में कथित रूप से शामिल था। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में तीन बैंकों, एक इंटरनेट मीडिया दिग्गज, सूचना प्रौद्योगिक सेवा कंपनी समेत 11 संगठनों को नोटिस जारी किया है।

 

क्लाउड ड्राइव लिंक के जरिए चुराया हुआ डाटा बेच रहा था युवक

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से इंस्पायर्ड बेब्ज वेबसाइट के जरिए संचालन कर रहा था और क्लाउड ड्राइव लिंक के जरिए चुराया हुआ डाटा बेच रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से नीट छात्रों की डिटेल, पैन कार्ड धारकों की डिटेल, सरकारी अधिकारियों की डिटेल, 11 संगठनों की डिटेल मिली है। इन 11 संगठनों में दो पीएसयू बैंक, एक निजी बैंक, एक आईटी सेवा कंपनी, ऑनलाइन किराना विक्रेता, डिजिटल भुगतान एप, ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म शामिल है। अब साइबराबाद पुलिस ने 11 संगठनों के प्रतिनिधियों को 1 सप्ताह के दौरान अपने सामने पेश होने के लिए कहा है। जिससे कि यह पता चल सके कि कंपनी अपना डेटाबेस कैसे बनाती हैं और उसे किस तरह सुरक्षित रखते हैं।

 

जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डेटाबेस को कैसे लीक किया गया और कैसे एक अनाधिकृत व्यक्ति इसको एक्सेस कर पाया। अब फरीदाबाद पुलिस भी साइबराबाद पुलिस के संपर्क में हैं और उनसे तमाम जानकारियां जुटाने के प्रयास में लगी है।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

A young man arrested from Ballabhgarh Faridabad faridabadnews faridabadnews24 users of online apps should be careful!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.