
Hanuman Jayanti 2023: इस साल हनुमान जयंती का पर्व 6 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। हर साल चैत्र मास की पूर्णिम को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस दिन अंजनीसुत की विधिवत पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती होती। बजरंगबली के भक्तों को इस पावन दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। हनुमान जयंती के दिन व्रत रखने का भी विधान है। इसके साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर कुछ विशेष चौपाइयों का भी पाठ करना चाहिए। इससे वायुपुत्र बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी अपार कृपा बरसाते हैं। हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ करना भी काफी फलदायी होता है।
1. चौपाई- नासै रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बलबीरा।।
(हनुमान जयंती के दिन इस चौपाई का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। इससे हर तरह की पीड़ा, रोग, दोष और भय दूर होता है।)
2. चौपाई- विद्यावान गुनी अति चातुर। रामकाज करिबे को आतुर।।
(हनुमान जयंती के दिन इस चौपाई का पाठ करने से विधा और धन से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। प्रभु राम का स्मरण करने से हर लक्ष्य की प्राप्ति होती है।)
3. चौपाई- संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
(इस चौपाई के पाठ से जीवन में आने वाली हर तरह के संकट से छुटकारा मिलता है। साथ ही हर तरह की परेशानी से लड़ने की शक्ति भी मिलती है।)
4. और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै।।
(हनुमान जयंती के दिन इस चौपाई का पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बजरंगबली जल्द ही भक्तों की पुकार सुन लेते हैं और सुख प्रदान करते हैं।)
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। faridabadnews24 इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
NEWS SOURCE : indiatv
