
फरीदाबाद : जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे नए अविष्कारी उत्पाद की, जिसके माध्यम से हम किसी की जान भी बचा सकते हैं, सही समय पर वाहन मालिक का नंबर जाने बिना उसके घर पर सूचना देकर। आप इस क्यू आर कोड को अपनी कार, बाइक, ऑटो एवं हर प्रकार के वाहन पर लगा सकते हैं, पार्किंग की प्रॉब्लम हो या फिर ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी को टोह कर रही हो तो उसकी जानकारी या फिर एक्सीडेंट की जानकारी मात्र 1 मिनट के अंदर गाड़ी मालिक एवं परिवारजनों तक पहुंचाई जा सकती है. डेडिस रोड का यह प्रोडक्ट अब फरीदाबाद में यूनिक सोलूशन्स पर उपलब्ध है. आइये आपको बताते हैं इस प्रोडक्ट के फायदे। क्यू आर कोड एक और फायदे अनेक हजारों के ट्रैफिक चालान से बचें। ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी है या वाहन में रखना भूल गए तो फाइन से बच सकते हैं।
पलूशन चेक करवाना या वाहन में रखना भूल गए हैं तो फाइन से बच सकते हैं। इंश्योरेंस करवाना या वाहन में रखना भूल गए हैं तो फाइन से बच सकते हैं। बिना वाहन मालिक को जाने मैसेज या कॉल करें और साथ ही लाइव लोकेशन शेयरिंग सुविधा। ट्रैफिक पुलिस के वाहन ले जाने पर नोटिफिकेशन। एक्सीडेंट हुए वाहन की सूचना परिवार तक पहुंचाएं बिना नंबर जाने। इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, पोलूशन सर्विस के रिमाइंडर चाहे आपके मोबाइल में इंटरनेट हो या ना हो। सभी कागजातों का डिजिटल लॉकर जिसमें आपने वाहन के कागजात किसी भी मोबाइल पर देख सकते हैं। इस बारे में किसी भी और जानकारी के लिए इस पर संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस को भी हैं फायदे इस क्यू आर कोड के माध्यम से सामान्यता सड़कों और बाजारों में लगने वाले जाम से निपटने में पुलिस को काफी मदद मिल सकती है. इस क्यू आर कोड को इस्तेमाल करके पुलिस गलत पार्क किये हुए वाहन की जानकारी हासिल करके वहां मालिक से संपर्क करके जाम को हटवा सकती है। साथ ही किसी दुर्घटना और एमरजेंसी की स्थिति में भी यह क्यू आर कोड पुलिस के लिए काफी मददगार हो सकता है।
