
Viral Video. सोशल मीडिया पर हनुमान की मूर्ति से आंसू निकलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मूर्ति से आंसू निकलने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ देखने वालों की भीड़ मंदिर में जमा हो गई. वायरल वीडियो कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि कोयला नगर चौकी में स्थित बजरंगबली के मंदिर में यहां पूजा करने गए दारोगा गिरिजेश कुमार गिरी जैसे ही भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर पूजा करने लगे, वैसे ही हनुमानजी की मूर्ति की आंखों आंसू निकल पड़े l
हनुमान जन्मोत्सव से पहले बजरंगबली की प्रतिमा से आंसू निकलने का वीडियो वायरल. कानपुर के चकेरी इलाके के कोयला नगर क्षेत्र में स्थित बजरंगबली मंदिर का मामला. यूपी पुलिस के अधिकारी पहुंचे जांच करने. pic.twitter.com/UP72T6R9Rp
— Abhishek Videos (@AbhishekJourno7) April 5, 2023
मौके पर पहुंचे एसीपी ने किया खंडन
मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद दारोगा गिरजेश कुमार गिरी नाटकीय ढंग से लापता हो गए है. वहीं मौके पर पहुंचे एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया कि उन्हें जब इस बारे में जानकारी हुई, तो वह खुद मंदिर पहुंचे और मंदिर जाकर दर्शन किए. लेकिन उनको ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला. उन्होंने कहा बजरंगबली खुद संकटमोचन हैं, तो ऐसी बात की कोई संभावना नहीं है.
किसने किया वायरल हो रही जांच
वीडियो किसने वायरल किया है और किसने बनाया है और कितने सर्कुलेट किया, इसकी जांच की जा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि दरोगा से भी बात हुई है, उन्होंने ऐसी बातों से इंकार किया है. लल्लूराम डॉट कॉम किसी भी अंधविश्वास का समर्थन नहीं करता है.
NEWS SOURCE : lalluram
