
Covid Case in Haryana : हरियाणा में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनमे बढ़ोतरी को लेकर हर कोई चिंतित है। हरियाणा में 243 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 951 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही राज्य कोरोना संक्रमण से पंचकूला जिले में मौत का मामला सामने आया है। यह हरियाणा में कोरोना से दूसरी मौत है। बता दें कि सबसे ज्यादा केस एनसीआर में गुरुग्राम व फरीदाबाद में है। इसके अलावा पंचकूला में भी अधिक केस मिल रहे हैं। हरियाणा में अब कोरोना डराने लगा है।
इससे एक दिन पहले ही हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला की कोरोना से मौत हो चुकी है। एनसीआर में गुरुग्राम व फरीदाबाद जिले कोरोना संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बने हुए हैं हरियाणा के 11 जिलों में कोरोना के नए केस सामने आये हैं। 132 कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सबसे अधिक कोरोना के नए केस मिले हैं। यहां 140 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि फरीदाबाद में 38, पंचकूला में 16, यमुनानगर में 13, अंबाला में 11, करनाल में 10, सोनीपत में 4, रोहतक में 4, कुरुक्षेत्र में 3, झज्जर में 2 और पानीपत में 2 नए केस मिले हैं।
NEWS SOURCE : chopaltv
