Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा: AAP में शामिल होते ही मिला टिकट पूर्व कांग्रेस MLA को, एक ही रात में बदल गए समीकरण

हरियाणा: AAP में शामिल होते ही मिला टिकट पूर्व कांग्रेस MLA को, एक ही रात में बदल गए समीकरण

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़ :  जालंधर पश्चिम के पूर्व कांग्रेस विधायक और दलित नेता सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. सुशील रिंकू बीते बुधवार को ही राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए हैं. ज्वाइनिंग सेरेमनी फगवाड़ा के पास एक रिसोर्ट में आयोजित की गई थी. उन्हें बीते कल ही लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही थी, जबकि अब उन्हें आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है. उनके पार्टी का उम्मीदवार बनने से उपचुनाव में एक ही रात में समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं.

 

 

हालांकि कि बीते दिन सीएम मान ने कहा था कि हम सर्वेक्षण करने और लोगों से उनकी पसंद के उम्मीदवार के बारे में पूछने की एक प्रणाली का पालन करते हैं. सीएम चेहरे के रूप में मेरी घोषणा के दौरान भी ऐसा किया गया था. पार्टी जालंधर उपचुनाव के उम्मीदवार के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाएगी. रिंकू को अपने साथ जोड़ने के आप के कदम से आने वाले चुनावों में कांग्रेस की संभावनाओं को झटका लगने की संभावना है. परंपरागत रूप से जालंधर कांग्रेस का गढ़ रहा है, जिसे सत्तारूढ़ आप इन चुनावों में तोड़ने की कोशिश कर रही है. 2022 में AAP के पक्ष में लहर के बावजूद, कांग्रेस यहां की नौ विधानसभा सीटों में से पांच पर जीत हासिल करने में सफल रही थी. दो हफ्ते पहले आप ने जालंधर कैंट के पूर्व अकाली विधायक जगबीर बराड़ को भी अपने साथ जोड़ा था.

रिंकू ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी आलाकमान ने जालंधर के मृतक सांसद संतोख सिंह चौधरी की विधवा करमजीत कौर चौधरी के नाम की घोषणा करके सहानुभूति का लाभ उठाने की कोशिश की. इस साल 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी. बीते बुधवार को दोपहर तक कांग्रेस नेता रिंकू को आप में जाने से मना करते रहे. इस पूरे समय में, रिंकू पार्टी के सभी कार्यक्रमों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों में भाग लेते रहे, जिसमें हाल ही में आयोजित “संविधान बचाओ” अभियान भी शामिल है.
NEWS SOURCE : news18
equations changed overnight faridabadnews24 Haryana: Former Congress MLA got ticket as soon as he joined AAP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.