
Haryana Corona Update: हरियाणा में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनमे बढ़ोतरी को लेकर हर कोई चिंतित है। हरियाणा में आज तीसरे दिन तीन मौतें लगातार हो चुकी हैं। बता दें कि 24 घंटे में 318 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बात दें कि प्रदेश के अब 22 जिलों में से 14 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला के बाद अब रोहतक संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बने हुए हैं। गुरुग्राम में 24 घंटे के दौरान 179 रिकॉर्ड मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर पंचकूला में 39 और फरीदाबाद में 20 नए मरीज मिले हैं। रोहतक में 20, करनाल में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बता दें कि आज गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण से एक मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले यमुनानगर और पंचकूला में संक्रमण से मौत होने का मामला सामने आ चुका है, हांलाकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक उन मौतों को अपने रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किया है।
NEWS SOURCE : chopaltv
