Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वैज्ञानिकों को मिल गया कोरोना वायरस का ‘काल’, अब डरने की जरूरत नहीं! : Coronavirus Cases

वैज्ञानिकों को मिल गया कोरोना वायरस का ‘काल’, अब डरने की जरूरत नहीं! : Coronavirus Cases

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Covid-19 Antibody: भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है.देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. एक्सपर्ट्स ने लोगों से मास्क पहनने, वैक्सीन लगवाने और कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने को कहा है. इस बीच अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एंटीबॉडी की खोज की है, जो ओमिक्रॉन समेत कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस के सभी अहम वेरिएंट्स को फैलने से रोकता है. इस खोज से ज्यादा ताकतवर वैक्सीन और नए एंटीबॉडी बेस्ड ट्रीटमेंट हो सकते हैं. जर्नल ऑफ क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन में छपी एक स्टडी में विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी में वेइल कॉर्नेल मेडिसिन के सीनियर राइटर डॉ. पैट्रिक विल्सन और उनके सहयोगियों ने महामारी के दौरान उभरे वायरस के सीरियल वर्जन्स के खिलाफ मरीजों के ब्लड सैंपल्स से मिले एंटीबॉडी की जांच की.

ये प्रोटीन कर सकता है मुकाबला

इन प्रोटीनों में से एक है एस728-1157. यह न केवल पुराने वेरिएंट्स बल्कि ओमिक्रॉन के सात सब-वेरिएंट्स को बेअसर करने में काफी असरदार साबित हुआ. टीम में स्क्रिप्स रिसर्च और शिकागो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स भी शामिल थे. डॉ. विल्सन ने कहा, महामारी खत्म हो रही है, लेकिन वायरस लंबे समय तक रहेगा. अगर इसे अच्छी तरह से कंट्रोल नहीं किया गया तो यह सालाना महामारी का कारण बन सकता है. उन्होंने कहा, यह एंटीबॉडी और इससे मिलने वाले इनसाइट्स से हमें कोविड-19 के मामलों में सालाना उछाल या किसी अन्य कोरोनोवायरस महामारी से बचने में मदद मिल सकती है.

 

टेस्ट में क्या आया सामने

डॉ. विल्सन की टीम ने उन एंटीबॉडी पैदा करने वाले सेल्स का विश्लेषण किया, जो वायरस के स्पाइक प्रोटीन से चिपकी हुई थीं, जिसका इस्तेमाल यह ह्यूमन सेल्स में जाने के लिए करता है. एक अन्य रिसर्च लेखक डॉ. सिरिरुक चांगरोब ने वायरस के मूल वेरिएंट सहित सार्स-कोव-2 के 12 वेरिएंट के खिलाफ पाए गए एंटीबॉडी का टेस्ट किया. एस728-1157 के नाम से मशहूर एंटीबॉडी ओमिक्रॉन से मुकाबला कर सकता है. नतीजे बताते हैं कि एस728-1157 पारंपरिक एंटीबॉडी बेस्ड इलाज के लिए एक बहुत जरूरी विकल्प का आधार बन सकता है. रिसर्च में कहा गया कि रिसर्च नए टीकों के डिजाइन को भी डायरेक्ट कर सकता है, जो स्पाइक प्रोटीन पर भरोसा करते हैं, ताकि एंटीबॉडी को और बढ़ाया जा सके.

NEWS SOURCE : zeenews
Corona Cases Today Coronavirus covid-19 faridabadnews faridabadnews24 now there is no need to fear! : Coronavirus Cases Omicron Scientists have found the 'time' of corona virus
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.