
सोशल मीडिया पर पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाले कुछ WhatsApp चैट वायरल हुए हैं. इन सभी चैट्स में पुलिसवाले की देह व्यापार संचालिका से बातचीत है. इसमें पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि 15 दिन के लिए अच्छी लड़कियां चाहिए. लड़कियों का सौदा 80 हजार में भी हो गया. वहीं सेक्स रैकेट की संचालिका दावा कर रही है कि उसने दारोगा के लिए लड़कियां मंगवाई हैं. सेक्स रैकेट संचालिका और दारोगा के व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है.
पूरा मामला कानपुर के थाना जाजमऊ क्षेत्र का है. चैट्स में दारोगा के लिए गोरखपुर से लड़कियां मंगवाने की बात कही जा रही है. वायरल चैटिंग का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर ये चैट वास्तव में सही पाई गईं तो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.




