
फरीदाबाद : मिशन जागृति की संयोजक एवं सचिव संतोष अरोड़ा समाज सेवा मे कायम कर रही है नए कीर्तिमान महात्मा गांधी का प्रसिद्ध कथन है कि इंसान वैसा ही बनता जाता है जैसी वह सोच रखता है। यह कथन छोटे या बड़े हर व्यक्ति पर लागू होता है। आप जिंदगी में सफल तभी हो सकते हैं जब आप सफलता हासिल करने के प्रति अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे। इसी कथन को साकार कर रही है फरीदाबाद की संतोष अरोड़ा । संतोष अरोड़ा ने बताया की वो फरीदाबाद के तीन नंबर मे अपने परिवार सहित रहती है
और पिछले कई सालों से उनके मन मे हमेशा समाज सेवा की भावना रहती थी और वो अपने सामर्थ्य अनुसार दूसरे लोगों की मदद भी करती रहती थी पर फिर अप्रैल 2021 मे मिशन जागृति संस्था के संपर्क मे आई तो उसके बाद से जो जो मैंने सोचा सामाजिक जीवन मे वो सभी पाया है । संतोष अरोड़ा को अभी फिलहाल के एल मेहता दयानंद महिला कॉलेज मे वीर माता जीजा बाई के सम्मान से हरियाणा राज्य महिला आयोग की आद्यक्ष श्रीमती रेनू भाटिया के द्वारा सम्मानित किया गया । इस से पहले भी संतोष को जिला प्रशशन , पुलिस प्रशशन , रोटरी क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा भी उनके सामाजिक कामों के लिए सम्मानित किया जा चुका है । संतोष अरोड़ा के द्वारा अभी फिलहाल दो गैर व्यवहारिक स्कूल (पाठशाला) दो सिलाई सेंटर और एक आर्ट और क्राफ्ट की पाठशाला चलाई जा रही है ।
उन्होंने अभी तक सैंकड़ों बच्चों को लिखना पढ़ना सिखाया है करीब 40 बेटियों को सिलाई और आर्ट और क्राफ्ट की कला सीखा कर आत्मनिर्भर बना दिया है । उनका सपना है फरीदाबाद मे कोई भी बच्चा अनपढ़ न रहे , हर एक बेटी महिला आत्मनिर्भर हो और हर एक बुजुर्ग का सम्मान हो । संतोष और उनकी मिशन जागृति टीम के द्वारा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद मे लगातार नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है । संतोष अरोड़ा ने फरीदाबाद के युवा से आहवाहन किया है कि वो मिशन जागृति यूथ क्लब के साथ जुड़ कर समाज मे सकारात्मक बदलाव लाने मे मदद करे ।
