
Haryana Unique Case: हरियाणा के रोहतक से एक बहुत ही अजीब सा मामला सामने आया है। जिसमे जवाहर नगर के बुजुर्ग ने दी शिकायत की है कि उसने कुंडली की एक लड़की से नवंबर 2017 में सोनीपत के गुरुद्वारे में बहुत ही साधारण से तरीके से विवाह किया था उस युवती की यह दूसरी शादी थी। लेकिन अब उसे पता चल रहा है कि उसकी पत्नी ने अपने पहले पति से तलाक ही नहीं लिया था। अपने पहले पति से तलाक लिए बगैर ही इस युवती ने जवाहर नगर के बुजुर्ग से शादी की थी। अब पहले पति से भी संबंध रखे हुए है। बुजुर्ग ने विरोध किया तो उसे ब्लैकमेल करने लगी।
बुजुर्ग पीड़ित काट रहा पुलिस स्टेशन के चक्कर
पीड़ित कभी रोहतक तो कभी सोनीपत पुलिस के चक्कर काट रहा है। अब आईजी के आदेश पर आर्य नगर थाने में युवती, उसकी मां व पहले पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर के बुजुर्ग ने दी शिकायत उसने सोनीपत के कुंडली की युवती से नवंबर 2017 में सोनीपत के गुरुद्वारे में साधारण तरीके से शादी की थी, जिससे अब तक उसका कोई बच्चा नहीं है। उसे अब पता चला है कि युवती ने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया है, जो गुजरात का रहने वाला है। वह अब भी युवती से बात करता है, जिसका युवती की मां को पता है। जब उसने युवती व उसकी मां को कहा तो वे उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती हैं।
उसके गुजराती पति व मां के खिलाफ केस दर्ज
जुलाई 2022 में युवती ने उसकी मां के साथ मारपीट का प्रयास किया। उसने उसे सुधरने का मौका दिया, लेकिन वह अब भी पैसे की डिमांड करती है। उसने अपनी शादी रद्द कराने के लिए अगस्त 2022 में अदालत में अर्जी दी। केस में मई माह में सुनवाई होनी है। अब तक वह कई जगह चक्कर काट चुका है, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुका है। आईजी ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
NEWS SOURCE : chopaltv
