Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बस 10-12 दिन और…फिर धीमी पड़ जाएगी कोरोना की रफ्तार, घबराने की ज्यादा जरूरत नहीं: COVID-19

बस 10-12 दिन और…फिर धीमी पड़ जाएगी कोरोना की रफ्तार, घबराने की ज्यादा जरूरत नहीं: COVID-19

faridabadnews24By faridabadnews24April 13, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Corona Cases In India: देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन जानकारों का मानना है कि ज्यादा चिंता की बात नहीं हैं क्योंकि मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है और इसके कम ही बने रहने की उम्मीद है. आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि भारत में कोविड स्थानिक चरण की ओर बढ़ रहा है, इसलिए मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ते रह सकते हैं जिसके बाद इनमें कमी आएगी.  उन्होंने कहा कि कोविड मामलों में मौजूदा वृद्धि एसबीबी.1.16 की वजह से हो रही है जो कि ओमीक्रोन का एक उपस्वरूप है.

 

मृत्यु दर में वृद्धि का कोई सबूत नहीं
एक्सबीबी.1.16 की पूर्व मौजूदगी इस साल फरवरी में 21.6 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 35.8 प्रतिशत हो गयी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा, हालांकि अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु दर में वृद्धि का कोई सबूत नहीं मिला है.

 

बुधवार को 7,830 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नए मामले सामने आए जो 223 दिनों में सबसे ज्यादा है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 हो गई है. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, 10 और 11 अप्रैल को अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया.

 

देश भर में 10 लाख से ज्यादा बिस्तर उपलब्ध
अधिकारियों का कहना है कि अभी देश भर में 10 लाख से ज्यादा बिस्तर उपलब्ध हैं. जिनमें से 3 लाख से अधिक ऑक्सीजन सुविधा युक्त हैं, 90,785 आईसीयू वाले बिस्तर हैं, और 54,040 आईसीयू-सह-वेंटिलेटर बिस्तर हैं.

 

कोविशील्ड का फिर से उत्पादन शुरू
इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदर पूनावाला ने बुधवार को कहा कि वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर इसने कोविड-19 के टीके कोविशील्ड का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि कंपनी के पास कोवावैक्स टीके की 60 लाख ‘बूस्टर’ खुराक पहले से उपलब्ध है और वयस्क व्यक्तियों को ‘बूस्टर’ खुराक लेनी चाहिए. कोविड-19 के टीकों की कमी से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि टीके के विनिर्माता तैयार हैं,लेकिन इसकी मांग नहीं है.

 

‘सिर्फ एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया’
पूनावाला ने टीके का उत्पादन फिर से शुरू करने के विषय कहा, ‘‘सिर्फ एहतियात के तौर पर हमने यह कदम उठाया है, ताकि लोग यदि चाहें तो उनके पास कोविशील्ड के रूप में एक विकल्प हो.’’ पूनावाला ने कहा कि एसआईआई 90 दिनों के अंदर कोविशील्ड की 60-70 लाख खुराक उपलब्ध करा देगा और मांग आधारित भंडार तैयार करने में नौ महीने का वक्त लग सकता है. कंपनी ने दिसंबर 2021 में कोविशील्ड टीके का उत्पादन बंद कर दिया था.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Just 10-12 more days… then the pace of corona will slow down no need to panic: COVID-19
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.