Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब फ्री में मिलेगा दाल-चीनी और नमक, गरीबों की हुई मौज: Free Food Packets

अब फ्री में मिलेगा दाल-चीनी और नमक, गरीबों की हुई मौज: Free Food Packets

faridabadnews24By faridabadnews24April 15, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Free Food Packets: गरीबों के लिए अच्छी खबर है. देशभर में केंद्र और राज्य सरकार (Central Government) की तरफ से गरीबों के लिए कई खास स्कीमें चलाई जाती है. अब राज्य सरकार ने गरीबों को फ्री खाने के सामान के पैकेट देने का ऐलान किया है. राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्य सामग्री वाले पैकेट देने की योजना को मंजूरी दे दी है. ‘अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना’ नाम वाले इस कार्यक्रम पर 392 करोड़ रुपये का मासिक खर्च आएगा.

 

 

अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना हुई लागू

एक सरकारी बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है. इसके अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्‍य के 1.06 करोड़ परिवारों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए अहम निर्णय क‍िया है. उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना लागू करने को मंजूरी दी है.

दाल-चीनी और नमक समेत ये सभी सामान मिलेगा फ्री 
इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के दायरे में आने वाले परिवारों को निःशुल्क खाद्य सामग्री वाले पैकेट वितरित किए जाएंगे. इसके अनुसार प्रत्येक पैकेट में एक-एक किलो के चना दाल, चीनी, नमक, एक लीटर खाद्य तेल, 100-100 ग्राम मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर तथा 50 ग्राम हल्दी पाउडर दिये जाएंगे. प्रत्येक पैकेट की लागत 370 रुपए बैठेगी. इस योजना पर लगभग 392 करोड़ रुपए मासिक व्यय होगा.

 

 

कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?
इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण 24 अप्रैल से आयोजित होने वाले महंगाई राहत श‍िव‍िर में होगा. इस योजना में सहकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाला कॉनफैड (राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लि.) सामग्री खरीद कर पैकेट तैयार करके उचित मूल्यों की दुकानों (एफपीएस) को उपलब्ध कराएगा.

 

 

कौन करेगा इसका वितरण?
इनका वितरण एफपीएस शॉप (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग) द्वारा किया जाएगा. सहकारिता विभाग इस पर नजर रखेगा.

 

 

इंस्टीट्यूट को लेकर भी लिया ये फैसला
एक अन्‍य फैसले में गहलोत ने जयपुर में राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड लर्निंग (आरआईएएल) के लिए 421 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है. इस राशि में 180 करोड़ रुपए से भवन निर्माण, 145 करोड़ रुपए से विभिन्न नवाचार एवं अनुसंधान केन्द्रों/स्कूलों की स्थापना सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Now pulses sugar and salt will be available for free the poor enjoyed: Free Food Packets
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.