Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा 100 श्रेष्ठ महिलाओं को दिया गया नारी शक्ति सम्मान

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा 100 श्रेष्ठ महिलाओं को दिया गया नारी शक्ति सम्मान

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2023No Comments3 Mins Read

faridabad: राष्ट्रीय महिला जागृति मंच , नरसिंहपुर शाखा के लिए मुख्य अतिथि व संस्थापिका श्रीमती अम्बिका शर्मा जी का दिनाँक 14-04-2023 को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आगमन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाने वाला एक ऐतिहासिक दिन रहा। मुख्य अतिथि अम्बिका शर्मा जी के आगमन पर मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे के कुशल निर्देशन में शाशकीय महिला महाविद्यालय, नरसिंहपुर में 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 बजे “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद, हरियाणा से मुख्य अतिथि अम्बिका शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि संस्थापक व विधिक सलाहकार एडवोकेट श्री महेंद्र वशिष्ठ जी, श्रीमती सुरभि मेनरिया धींग जी उदयपुर राजस्थान, श्रीमती धारणा अवस्थी जी नागपुर महाराष्ट्र, श्रीमती अलका शुक्ला जी छिंदवाड़ा मध्य्प्रदेश से पधारे। कार्यक्रम में संगठन की संस्थापिका व मुख्य अतिथि श्रीमती अम्बिका शर्मा जी द्वारा श्रीमती धारणा अवस्थी एवं श्रीमती विवेक पांडे को मदर टेरेसा अवार्ड, प्राइड ऑफ अर्थ एवार्ड एवम नरसिंहपुर रत्न से सम्मानित किया गया। ह्यूमन राइट सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयपुर से सुरभी धींग व तोषी जी ,महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्रध्दा शुक्ला , यादव मैडम और ममता शुक्ला को सावित्री बाई फूले अवार्ड देकर सम्मानित कियागया |कैमोर की प्रतिभा शुक्ला व छिंदवाड़ा से अलका शुक्ला ,नागपुर से रेखा पांडे , को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया |

 

 

कार्यक्रम में नरसिंहपुर की महान समाजसेवी विभूतियों सहित करीब 100 महिला शक्तियों को ‘नरसिंहपुर रत्न’ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती अम्बिका शर्मा जी ने अपने उदबोधन में इस बात पर ज़ोर दिया कि हर महिला बाहरी सौंदर्य के स्थान पर आंतरिक व बाहरी रूप से खुद को सशक्त करे। माताएं अपनी बेटियों में घर के कामकाज के साथ आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण के गुणों का विकास करे। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमतीं विवेक पांडे ने सामाजिक एकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न राज्यो से मातृ शक्तियो को एकत्र कर मातृ शक्तियो को अपने आत्म सम्मान को महत्व देने व स्वयम को सिद्ध करने की प्रेरणा दी। विधिक सलाहकार एड. महेन्द वशिष्ठ जी ने अपने उदबोधन में मातृशक्तियो को उनके अधिकारों से अवगत करा कर निर्भीक होकर उनके उपयोग की सलाह दी। राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुरभि जी ने अपने उदबोधन में मातृ शक्तियो को अन्याय न सहकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी एवम कहा कि किसी की भी मदद इस तरह से की जाए कि वो आगे दस लोगो की मदद करे।

 

 

महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती धारणा अवस्थी जी ने अपने अधिकारों और दायित्व का निर्वाह कर सजगता से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमतीं अलका शुक्ला जी ने मानव धर्म को सर्वोपरि मान महिलाओं को स्वयम को अबला न मानकर अपने अधिकारों को समझने और जागरूक होने की प्रेरणा दी।नागपुर महाराष्ट्र की ह्यूमन राइट सेल की अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती श्रद्धा शुक्ला जी ने अपने सन्देश में मानवाधिकार और जागरूकता पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमतीं अरुणा दुबे एवम प्रदेश संगठन मंत्री सुनन्दा भट्ट जी ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न होने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना कोरी जी ने मातृ शक्तियों को एक स्थान पर संगठित होने और नरसिंहपुर टीम का हौसला बढ़ाने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उदयपुर से जिलामहामंत्री तोषी सुखवाल जी, नागपुर से रेखा पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष, एडवोकेट छायादेवी यादव जी उपाध्यक्ष ह्यूमन राइट सेल, निशा शुक्ला जिला उपाध्यक्ष नागपुर, एड.ममता शुक्ला जी सचिव ह्यूमन राइट सेल, श्रीमती प्रतिभा शास्त्री जी कटनी, महक वशिष्ठ, देव वशिष्ठ फरीदाबाद आदि अतिथियों की उपस्थिति अविस्मरणीय रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जबलपुर मप्र की 14 वर्षीय कत्थक नृत्यांगना सुश्री सुधाश्री की कत्थक नृत्य प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का संचालन नरसिंहपुर सचिव श्रीमती नीना बुधौलिया द्वारा किया गया।

faridabadnews faridabadnews24 Nari Shakti Samman given to 100 best women by Rashtriya Mahila Jagruti Manch
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.