Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुद ग्राहक बनकर गई पुलिस, सेक्स रैकेट चलाने वाली युवती गिरफ्तार, मॉडल्स को देती थी अच्छे पैसे का लालच

खुद ग्राहक बनकर गई पुलिस, सेक्स रैकेट चलाने वाली युवती गिरफ्तार, मॉडल्स को देती थी अच्छे पैसे का लालच

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने गोरेगांव इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में मौके से 2 मॉडल्स को रेस्क्यू किया गया. क्राइम ब्रांच ने 30 वर्षीय महिला कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है. कुछ समय पहले ही क्राइम ब्रांच को इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद एक ऑपरेशन के जरिए इसका भंडाफोड़ किया गया.

मॉडल्स को देती थी अच्छे पैसे का लालच

आरोपी महिला की पहचान आरती हरिश्चंद्र मित्तल के रूप में हुई है,यह फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर हैं और मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहती है. आरोपी आरती अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए मॉडल्स से मिलती रहती है और उन्हें अच्छे पैसे का लालच देकर अपने झांसे में फंसा लेती थी. आरोपी खुद एक अभिनेत्री और कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुकी है.

 

 

खुद ग्राहक बनकर गई पुलिस

क्राइम ब्रांच के अधिकारी मनोज सुतार से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि गोरेगांव इलाके में सेक्स रैकेट का व्यापार चल रहा है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने टीम बनाई और खुद झूठा ग्राहक बनकर कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल से बात की. आरती से दो मॉडल्स की डिमांड की गई, जिसके बाद आरती ने पुलिस अधिकारी के फोन में दो मॉडल्स की तस्वीरें भेजी और बताया गया कि दोनों मॉडल्स जुहू या गोरेगांव स्थित एक होटल में आएंगे.

सेक्स रैकेट चलाने वाली युवती गिरफ्तार

इससे पहले, फरवरी माह के दौरान ही ठाणे में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 24 वर्ष की एक युवती को गिरफ्तार किया गया था. कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि युवती मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा में एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि एक नकली ग्राहक द्वारा देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया.

रंगे हाथ किया गिरफ्तार

आरोपी महिला मित्तल ने गोरेगांव इलाके में एक होटल में कमरा बुक किया और क्राइम ब्रांच ने दो नकली ग्राहकों को होटल भेजा. मित्तल अपने दो मॉडल्स के साथ होटल पहुंची और जैसे ही वह पैसे ले रही थी तो उसकी ये सारी हरकतें स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं. कुछ देर बाद मौके पर क्राइम ब्रांच के अधिकारी और स्थानीय दिंडोशी पुलिस मौके पर पहुंच गई. कास्टिंग डायरेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

 

 


NEWS SOURCE : aajtak

 

arrested a girl running sex racket faridabadnews faridabadnews24 Police went as a customer herself used to lure good money to models
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.