
हेलो, क्या आप फ्री हो? अगर हां तो प्लीज थोड़ी देर मुझ से बात कर लो, और अगर बिजी हो तो मैं किसी और आदमी से बात कर लेती हूं… बस इसी से साधारण मोबाइल कॉल से एक शख्स की जिंदगी में कोहराम मच गया। अनजान कॉल को उठाना उस आदमी की सबसे बड़ी गलती थी। महिला की दिलफेंक बातों मे फंसकर पीड़ित को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। महिल ने सेक्स चैट के बहाने वीडियो कॉल के बाद पीड़िता का न्यूड वीडियो बना डाला।
पॉर्न वीडियो के बाद महिला का ब्लैकमेल का खेल शुरू हुआ। गैंग से जुड़े सदस्यों ने आईपीएस अफसर बताकर पीड़ित की रातों की नींदें तक हराम कर दीं। आखिरकार पीड़ित व्यक्ति ने महिला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक शख्स ने सबसे पहले अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर कॉल की। कुछ देर बात, पीड़ित व्यक्ति को उसी मोबाइल नंबर से एक महिला ने कॉल की। महिला ने अपनी बातों में फंसाकर युवक को वीडियो कॉल की। शातिर महिला ने वीडियो कॉल में पीड़ित का सेक्स वीडियो बना डाला।
न्यूड वीडियो बनते ही महिल और उसके गैंग के सदस्यों के तेवर बदल गए। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि महिला ने सेक्स वीडियो बनाने के बाद अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को क्राइम ब्रांच का आईपीएस अफसर बताकर शिकायत दर्ज होने की बात कही। यही नहीं, सेक्स वीडियो को सेाशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए अज्ञात के बैंक खाते में करीब साढ़े छह लाख रुपये की रकम ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी ऐक्ट और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
