Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ममता बनर्जी संग 2024 के लिए बना रहे ये बड़ा प्लान, Nitish Kumar ने इन 162 सीटों पर किया फोकस

ममता बनर्जी संग 2024 के लिए बना रहे ये बड़ा प्लान, Nitish Kumar ने इन 162 सीटों पर किया फोकस

faridabadnews24By faridabadnews24April 24, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चुनाव (Lok Sabha Eleciton 2024) के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए प्लान बना रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल एनडीए को मात देने के लिए एकजुट होने लगे हैं. इसी के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) काफी एक्टिव हो गए हैं और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मुलाकात की. इसके बाद वो लखनऊ पहुंचेंगे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात करेंगे.

 

इन 162 सीटों पर है नीतीश कुमार का फोकस

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए विपक्षी एकता पर जोर दिया है और उनका पूरा फोकस 162 सीटों पर है. बता दें कि 204 के चुनाव में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल काफी अहम हैं, क्योंकि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं, जबकि बिहार से 40 लोकसभा सीटें और पश्चिम बंगाल से 42 सीटें है. नीतीश कुमार की ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के साथ मुलाकात चुनाव में लोकसभा की 162 सीटों के लिए काफी अहम है.

 

नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के बीच क्या हुई बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मुलाकात के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मिलकर तैयारी करने की जरूरत पर जोर दिया. इस मुलाकात को ‘सकारात्मक’ बताया गया है. राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा, ‘बेहद सकारात्मक बातचीत हुई. विपक्षी दलों को एकसाथ बैठकर रणनीति तैयार करने की जरूरत है.’ वहीं, ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमें यह संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं.’

 

विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश जारी

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश लगातार जारी है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Ganhdi) से मुलाकात की थी. वहीं, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी के साथ पिछले महीने इसी तरह की बैठकें की थीं.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Akhilesh Yadav BJP faridabadnews faridabadnews24 JDU Lok Sabha Election 2024 Mamata Banerjee Nitish Kumar Nitish Kumar focused on these 162 seats Samajwadi Party SP This big plan is being made for 2024 with Mamta Banerjee TMC
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.