
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों में छापा मारकर 13 लड़कियों समेत 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस की इस छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
अपर पुलिस उपायुक्त अंकिता सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि नजीराबाद क्षेत्र में स्थित सरदार आया सिंह कॉम्पलेक्स में स्थित तीन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकट चल रहा है। गुरुवार को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल और अपर पुलिस उपायुक्त की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की. इस दौरान मौके से पुलिस ने कुल 13 लड़कियां और सात लड़कों को गिरफ्तार किया।
NEWS SOURCE : lalluram
