
बिलासपुर। आजकल लड़के-लड़कियां प्यार में इस कदर पागल हो गए हैं कि वह सारी हदें पार कर रहे हैं. प्रेमी युगल चलती कार या बाइक में रोमांस करते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं. इस दौरान उन्हें न तो शर्म आती है और न ही कानून का डर. पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों से ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें ये लोग लाज-शर्म छोड़कर खुलेआम प्यार में लगे हुए हैं. ताजा वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आया है, जिसमें प्रेमी जोड़ा स्कूटी पर रोमांस करता नजर आ रहा है. ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
