
Weather Update, Weather Forecast 30 April: देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. लगातार कई दिनों तक प्रचंड गर्मी की मार झेलने के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. इस बीच अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 1-3 मई के बीच भारी बारिश व बर्फबारी होगी. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश व कुछ जगह ओले गिरने की संभावना जताई गई है.
NEWS SOURCE : zeenews
