
Urfi Javed New Dress: अतरंगी फैशन की क्वीन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर ही अपने अजीबोगरीब स्टाइल से लोगों को कंफ्यूज करती रहती हैं. उर्फी जावेद ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ती हैं जब वह लोगों को अपने फैशन से हैरान ना कर दें. उर्फी कभी कूड़े की थैली से तो कभी नाखूनों से ड्रेस बना लेती हैं. इस बार भी उर्फी ने अपनी अजीबोगरीब फैशन से लोगों को भौचक्का कर दिया है. लेकिन इस बार उर्फी (Urfi Javed Video) की ड्रेस से ज्यादा उनके हेयर स्टाइल ने लाइमलाइट लूटी है.
उर्फी जावेद की अतरंगी ड्रेस ने उड़ाए होश!
उर्फी जावेद (Urfi Javed Instagram) ने हाल में अपनी नई ड्रेस का दीदार इंस्टाग्राम पर कराया है. उर्फी ने लेटेस्ट लुक में पिंक कलर की कट आउट ड्रेस पहनी है. हद से ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस में खूब स्टाइल मारती दिख रही हैं. उर्फी ने अपनी ड्रेस की खासियत कैप्शन में बताते हुए कहा है यह उन्होंने एक पुरानी साड़ी से बनाई है.
उर्फी जावेद (Urfi Javed Age) ने टाइट कट आउट ड्रेस के साथ बड़े-बड़े ईयरिंग्स कैरी किए हैं. साथ ही उर्फी ने बालों का ऐसा जूड़ा बनाया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. जी हां…उर्फी जावेद ने इस बार बालों में एक पर्स टांग लिया है. उर्फी जावेद वीडियो में पर्स से लिपस्टिक निकालकर होठों पर लगाती हुई भी नजर आ रही हैं.
उर्फी के नए लुक पर हो रही खूब कमेंटबाजी
उर्फी जावेद (Urfi Javed Troll) ऐसे तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उर्फी जावेद के नए लुक पर भी खूब लोग कमेंटबाजी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये लेडी रंछोड़दास है जो वाहियात एक्सपेरिमेंट कपड़ों के साथ करती है. बता दें, उर्फी जावेद ने ऐसे तो अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्ट्रेस की थी लेकिन उन्हें पहचान अतरंगी फैशन ने दिलाई है.
NEWS SOURCE : zeenews
