Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब वापस मांग रहे पैसे, कोरोना फंड में BJP विधायक ने दिए थे 25 लाख

अब वापस मांग रहे पैसे, कोरोना फंड में BJP विधायक ने दिए थे 25 लाख

faridabadnews24By faridabadnews24April 28, 2020No Comments2 Mins Read

कोरोना फंड में UP के BJP विधायक ने दिए थे 25 लाख, अब वापस मांग रहे पैसे

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी विधायक निधि से कोरोना फंड में 25 लाख रुपये दिए थे. अब वह इन पैसों को वापस मांग रहे हैं. इस संबंध में विधायक ने हरदोई जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा है और कहा कि उनके दिए गए पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है, जिसके चलते उनकी विधायक निधि का पैसा वापस किया जाए.

विधायक श्याम प्रकाश आरोप लगाया कि उनके द्वारा दी गई विधायक निधि का कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बार-बार कहने पर भी प्रशासन द्वारा पैसों का कोई हिसाब भी नहीं दिया जा रहा. ऐसे में विधायक ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में निर्गत की विधायक निधि की राशि को तत्काल वापस उनकी निधि के खाते में भेजा जाए ताकि इसका इस्तेमाल जनहित के अन्य कार्यों में किया जा सके.

बता दें कि हरदोई जिले में सबसे पहले गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने कोरोना संकट के लिए अपनी विकास निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. उन्होंने अपने निधि का प्रयोग विधानसभा क्षेत्र की जनता को कोरोना से बचाव के लिए इंतजामों पर खर्च करने की बात कही थी. लेकिन बाद में विधायक ने निधि से दिए गए 25 लाख रुपये से कोरोना से निपटने के लिए विभिन्न उपकरण व सामग्री खरीदने के संबंध में संशोधित पत्र भेजा था.

हालांकि, विधायक श्याम प्रकाश के द्वारा मांगी जा रही अपनी विधायक निधि की राशि को लेकर जिला प्रशासन असमंजस में है. माना जा रहा है कि विधायक निधि से 25 लाख रुपये अवमुक्त करने संबंधी पत्र पर इसका 60 फीसदी धन पहली किस्त के रूप में स्वास्थ्य विभाग को दिया जा चुका है, जिसकी वजह से अब प्रशासन कश्मकश में है.

BJP MLA gave 25 lakhs in corona fund now demanding money back faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.